RESULT; सीजी बोर्ड की10वीं,12वीं रिजल्‍ट को लेकर अधिसूचना जारी, कल दोपहर में घोषित होंगे परिणाम

रायपुर , छत्तीसगढ़ के 10वीं, 12वीं छात्रों का रिजल्‍ट को लेकर इंतजार खत्‍म हो गया है। छत्‍तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सीजी बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 9 मई को 10वीं, 12वीं के परिणाम घोषित किए जाएंगे। मंडल सचिव पुष्‍पा साहू ने बताया कि नौ मई को दोपहर 12.30 बजे छत्‍तीसगढ़ बोर्ड के कार्यालय में 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी किए जाएंगे। 10वीं, 12वीं के छात्र अपना परीक्षा परिणाम सीजीबीएसई की आफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर देख सकते हैं।

इधर, परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव को दूर करने माध्यमिक शिक्षा मंडल ने टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इस टोल फ्री नंबर में तरह-तरह के सवाल आ रहे हैं। सबसे ज्यादा सवाल परीक्षा परिणाम कब घोषित होगा, कृपया तारीख बताइए, क्योंकि मैडम, मैं अभी बहुत टेंशन हूं… बताया जाता है कि रोज 50 से अधिक काल में आधा सवाल परिणाम को लेकर है।

हेल्पलाइन में इस तरह के सवाल भी पूछ रहे छात्र

घर से भाग जाने का मन कर रहा है। अंग्रेजी का पेपर बिगड़ गया है, कोई सहायता मिल जाती तो अच्छा होता। फेल होने का डर लग रहा है, दोस्त लोग मजाक उड़ाएंगे। अतिरिक्त विषय गणित के साथ जीव विज्ञान ले सकते है या नहीं। ग्रेस कितना नंबर मिलेगा। पासिंग नंबर कितना होता है। बिजनेस मेन बनना चाहता हूं तो 11वीं में कौन विषय लेकर पढ़ाई करूं। रिजल्ट कब तक आएगा? मुझे पास करा दीजिएगा जैसे प्रश्न पूछे गए।

इन नंबरों पर कर सकते है संपर्क

माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने टोल फ्री नंबर 18002334363 पर एक मई से 15 मई तक सुबह 10:30 बजे से शाम पांच बजे तक परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन टेलीमानस टोल फ्री नंबर 14416 पर 24 घंटे सातों दिन संपर्क कर परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। यहां मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, कैरियर काउंसलर डा. मोनिका साहू, मंडल के उपसचिव जेके अग्रवाल, नोडल अधिकारी डा. प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में सहायक प्राध्यापक प्रीति शुक्ला, मनीषी सिंह द्वारा परीक्षार्थियों, अभिभावकों में परीक्षा परिणाम से पहले उनके मन में आने वाले विभिन्न प्रकार के प्रश्नों, समस्याओं का तुरंत निराकरण किया जा रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IGKV; बी टेक कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि अभियांत्रिकी संकाय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में B.Tech. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं B.Tech. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में उपलब्ध रिक्त सीटों…

    IGKV; कृषि महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया कल से प्रारंभ होगी

    18 अगस्त को होगा महाविद्यालय और सीट का आबंटन,  स्पाॅट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग 25 अगस्त से प्रारंभ होगीरायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र