RETIRE; सेवानिवृत्ति पर भूपेंद्र पांडेय एवं नंदलाल चौधरी का अभिनंदन

0 संगठन को मिलेगा दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव का लाभ – कमल वर्मा

रायपुर , छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के तत्वावधान में इंद्रावती भवन में संगठन के लिए लंबे समय तक समर्पित रहे भूपेंद्र पांडेय, अपर संचालक एवं नंदलाल चौधरी, संयुक्त संचालक के सेवानिवृत्त होने के उपरांत अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के संगठनात्मक योगदान को स्मरण करते हुए उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा ने कहा कि राजपत्रित अधिकारी संघ को प्रदेशभर में संगठित करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में भूपेंद्र पांडेय एवं नंदलाल चौधरी का उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों की सक्रिय भूमिका एवं अनुभव संगठन की महत्वपूर्ण पूंजी है। भविष्य में भी संगठनात्मक गतिविधियों एवं आंदोलनों के दौरान उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ लिया जाएगा। संघ के उपाध्यक्ष दिलदार मरावी ने कहा कि दोनों अधिकारी अपने शासकीय दायित्वों के प्रति सदैव समर्पित रहे तथा कर्मचारियों एवं अधिकारियों को अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करने के लिए प्रेरित करते रहे। डी.पी. टावरी ए श्री पूषण साहू ने कहा कि राजपत्रित अधिकारी संघ को मजबूत एवं संगठित करने में दोनों अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

*एकता से शासकीय सेवकों को मिला आर्थिक लाभ : नंदलाल चौधरी
अभिनंदन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नंदलाल चौधरी ने कहा कि राजपत्रित अधिकारी संघ के संबंध में उन्होंने जो सपना देखा था, वह आज साकार हो चुका है। संगठन की एकजुटता और संघर्ष के माध्यम से प्रदेश के शासकीय सेवकों को महत्वपूर्ण आर्थिक लाभ प्राप्त हुए हैं। उन्होंने सभी कर्मचारी एवं अधिकारी संगठनों से भविष्य में भी एकता बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन संघ के महासचिव अविनाश तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारियों को संघ के साथ निरंतर जोड़कर उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलता रहना चाहिए।


  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MAHANADI; सुलझने वाला है महानदी विवाद, सुलह का फॉर्मूला तैयार! सीएम साय ने उडीसा के सीएम को बताया छोटा भाई

    रायपुर, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय महानदी जल विवाद चला आ रहा है. इसके समाधान के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें…

    POLICE; राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में दी जानकारी, IPS रतनलाल डांगी के खिलाफ आरोप प्रमाणित

    0 जांच के लिए IPS दीपांशु काबरा और प्रशांत कुमार अग्रवाल का नाम प्रस्तावित बिलासपुर, निलंबित आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ महिला उत्पीड़न से जुड़े मामले में नया अपडेट…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर