ACTION;अभनपुर में शराब दुकान के अवैध अहाते हटाए गए,आबकारी,राजस्व और टीम प्रहरी की संयुक्त कार्रवाई

0 जिले के अहातों से 9,20,04,325 रुपये की राजस्व आय

रायपुर, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग एवं नगर पालिका अभनपुर के संयुक्त अभियान में अभनपुर उरला स्थित देशी-विदेशी मदिरा दुकानों के पास संचालित अवैध अहातों को हटाया गया। इस कार्रवाई में टीम प्रहरी का भी सहयोग रहा।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि शासन की नीति के अनुसार केवल लाइसेंसी अहाते ही संचालित करने की अनुमति है। अवैध अहातों पर निरंतर करवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि लाइसेंसधारी अहातों से प्राप्त शुल्क शासन के राजस्व के रूप में जमा  होता है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में रायपुर जिले के अहातों से 9,20,04,325 रुपये का राजस्व शासन को प्राप्त हुआ है। इस कार्यवाही में तहसीलदार अभनपुर श्रीमती सीता शुक्ला, सहायक जिला आबकारी अधिकारी टेकबहादुर कुर्रे, आबकारी विभाग के उपनिरीक्षकगण श्रीमती नीलम स्वर्णकार, प्रकाश देशमुख, कौशल सोनी, श्रीमती मेधा मिश्रा, श्रीमती प्रीति कुशवाहा, अभनपुर थाना से उपनिरीक्षक भीम कुमार सोम तथा टीम प्रहरी से तसव्वुर अली एवं उनकी टीम उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    BRIBE; 30000 की घूस के चक्कर में पकड़ा गया 4 करोड़ कैश,उडीसा में अफसर के घर मिला नोटों का जखीरा

    0 खनन उप निदेशक देवव्रत महांति रिश्वत लेते गिरफ्तार, भुवनेश्वर फ्लैट से 4 करोड़ से अधिक नकद बरामद, ओडिशा विजिलेंस की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी भुवनेश्वर,  लाइसेंसधारी कोयला…

    HC; हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, फादर जोसेफ धन्ना स्वामी को उम्रकैद, दो महिला स्टाफ को 7-7 साल की सजा

    0 ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामला बिलासपुर, कोरिया जिले के ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट ने पलट दिया है। हाईकोर्ट के…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……