RICE; जीराफूल, जवाफूल, नगरी दुबराज और कालीमूंछ सुगंधित चावलों की अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाने की पहल

0 कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन में की महत्वपूर्ण व्यावसायिक चर्चा
रायपुर, धान के कटोरे के रूप में विख्यात छत्तीसगढ़ की कृषि संपदा अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रदेश के पारंपरिक सुगंधित चावल एवं अन्य विशिष्ट कृषि उत्पादों को वैश्विक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए स्पेन के बार्सिलोना में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत में  स्पेन पहुंचे राज्य के प्रतिनिधिमंडल की फिरा बार्सिलोना  संस्था के सीईओ रिकॉर्ड जेप्टरो  के साथ बैठक हुई। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी एवं संचालक कृषि श्री राहुल देव  शामिल थे। इस अवसर पर भारत से विदेश सेवा के अधिकारी काउंसिल जनरल ऑफ इंडिया सुश्री आर्स निसार, भी उपस्थित थी।

बैठक में छत्तीसगढ़ के विशिष्ट कृषि उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग, अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में सहभागिता, निर्यात की संभावनाओं तथा यूरोपीय बाजारों तक पहुंच सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  श्री जेप्टरों ने छत्तीसगढ़ शासन के साथ समन्वय स्थापित कर प्रदेश के जवाफूल, जीराफूल, नगरी दुबराज और कालीमूंछ सहित अन्य विशिष्ट कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों के माध्यम से प्रचारित करने में सहयोग की बात कही।

गौरतलब है कि उक्त संस्था भारत सहित विभिन्न देशों व राज्यों के साथ व्यावसायिक समन्वय स्थापित कर कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंचों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करती है। देश के मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में समन्वय के बाद इस पहल से छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादकों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), कृषि उद्यमियों एवं निर्यातकों को विदेशी खरीदारों से जुड़ने के नए अवसर मिलने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक सुगंधित चावल अपनी विशिष्ट खुशबू, स्वाद और गुणवत्ता के कारण अलग पहचान रखते हैं। प्रदेश के जीराफूल और नगरी दुबराज चावल को भौगोलिक संकेतक (जीआई टैग) भी प्राप्त है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनकी प्रभावी ब्रांडिंग से किसानों को उनकी विशिष्ट उपज का बेहतर मूल्य मिलने के साथ ही पारंपरिक धान की किस्मों के संरक्षण को भी प्रोत्साहन मिल सकता है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल की इस पहल से छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों को केवल विदेशी बाजार ही नहीं, बल्कि एक विशिष्ट वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित करने की संभावनाएं मजबूत होंगी। अंतरराष्ट्रीय विपणन, उच्च गुणवत्ता मानकों, आधुनिक पैकेजिंग और निर्यात आधारित कृषि को बढ़ावा मिलने से प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल सकेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IGKV; कुलपति डाॅ. चंदेल बोले- मखाना उत्पादक राज्य का पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़

    0 दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला शुरु, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उड़ीसा के किसान हुए शामिलरायपुर, छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन एवं प्रसंस्करण की संभावनाओं पर विचार मंथन हेतु इंदिरा गांधी…

    PADDY; सशरीर उपस्थिति पर ही धान खरीदी की अनिवार्यता समाप्त करने ज्ञापन

    * पूर्ववत् ओटीपी के माध्यम से धान खरीदी सुविधा की मांगरायपुर , चालू धान उपार्जन सत्र में सोसायटियों के माध्यम से धान खरीदी हेतु शासन ने इस साल किसानों के…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..