RMC; नगर निगम की विशेष सभा सोमवार को, हंगामे के आसार, सभापति ने समस्या समाधान की पहल की

रायपुर, रायपुर नगर निगम का विशेष सम्मिलन 6 जुलाई 2026 सोमवार को सुबह 11 बजे से महात्मा गांधी सदन के सभागार में शुरू होगा।  विशेष सम्मिलन में जल संकट, अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण जैसे बेहद संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा होनी है, जिसमें भारी हंगामे के आसार हैं।

 विशेष सम्मिलन से ठीक पहले निगम के सभापति सूर्यकांत राठौड़ नेअपने कार्यालय कक्ष में सत्ता पक्ष भाजपा, प्रतिपक्ष कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों की अलग-अलग बैठकें ली हैं। इस दौरान उन्होंने सभी पक्षों से सदन की गरिमा बनाए रखने और चर्चा के दौरान शांति व्यवस्था में सहयोग करने की पुरजोर अपील की। सभापति की इस पहल का उद्देश्य सदन की कार्यवाही को बिना किसी व्यक्तिगत छींटाकशी के सुचारू रूप से चलाना है, ताकि जनता की समस्याओं का सही समाधान निकल सके।

सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने सभी राजनीतिक दलों के पार्षदों से स्पष्ट रूप से कहा कि विशेष सम्मिलन की बैठक में आपसी या व्यक्तिगत टीका-टिप्पणी करने से बचें। उन्होंने पार्षदों को आश्वस्त किया कि रायपुर शहर की ज्वलंत समस्याओं पर खुलकर और नगर हित में बात रखने के लिए सभी को पर्याप्त समय दिया जाएगा। इस समन्वय बैठक में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, एमआईसी सदस्य महेन्द्र खोडियार, भोला राम साहू, अमर गिदवानी, संतोष सीमा साहू, नंद किशोर साहू, गायत्री सुनील चंद्राकर, जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, अम्बर अग्रवाल, गज्जू साहू और सचिन बी. मेघानी सहित तीनों पक्षों के प्रमुख पार्षद मौजूद रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RMC; निगम की आर्थिक हालात सुधारने ढाई महीने में 125 करोड राजस्व वसूली का लक्ष्य,अब रोजाना 1.62 करोड की वसूली होगी

    रायपुर, नगर निगम कमिश्नर संबित मिश्रा ने गत दिवस साप्ताहिक टीएल बैठक लेकर नगर निगम की बेहद कमजोर आर्थिक हालाअत को देखते हुए राजस्व विभाग के अमले को अगले ढाई…

    RMC; महीनों से भुगतान नहीं, सिविल, जल, विद्युत एवं सफाई ठेकेदारों का हाल बेहाल, 6 जुलाई को नगर निगम का काम ठप करेंगे

    रायपुर, रायपुर नगर निगम की सीमा के भीतर लोगों को मूलभूत सुविधाएँ प्रदान करने में अग्रणी रायपुर नगर निगम के ठेकेदारों को महीनों से भुगतान पर पूर्ण रोक लगने के…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’