RMC; सम्पति करदाताओं को चॉइस सेंटर के माध्यम से करों के भुगतान की सुविधा शीघ्र, दिया गया प्रशिक्षण

रायपुर, नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग द्वारा राजधानी शहर रायपुर के सभी 70 वार्डों के सम्पति करदाताओं को प्रत्येक वार्ड में चॉइस सेंटर के माध्यम से सम्पतिकर के सहजता से भुगतान करने की सुविधा शीघ्र उपलब्ध करवाने की तैयारी की जा रही है. आज रायपुर नगर निगम के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर अपर आयुक्त अभिषेक अग्रवाल एवं उपायुक्त राजस्व डॉक्टर आर. के. डोंगरे सहित सभी जोनों के सहायक राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के आईटी विशेषज्ञ रंजीत रंजन ने रायपुर शहर के 50 से अधिक चॉइस सेंटर के संचालकों को सम्पतिकर संग्रहण की प्रक्रियाओं से इस हेतु तैयार किये गये माडयूल का प्रशिक्षण देकर अवगत करवाया.

उन्हें चॉइस सेंटर में आने वाले सम्पति करदाता नागरिक से सम्पति कर संग्रहण का कार्य करने नगर पालिक निगम रायपुर की ऑनलाइन कर भुगतान प्रणाली से सम्बंधित करदाता नागरिक का आईडी सर्च करने एवं सम्बंधित करदाता नागरिक को लगने वाले सम्पतिकर की राशि की जानकारी सर्च कर उससे करदाता नागरिक को अवगत कराने की प्रक्रियाओं से अवगत करवाया गया.

करदाता नागरिक यदि चाहें, तो सम्पतिकर का नगद भुगतान भी चॉइस सेंटर के माध्यम से कर सकेंगे.ऐसे प्रकरण आने पर नगद लेकर चॉइस सेंटर संचालक द्वारा डिजिटल पेमेंट नगर निगम की प्रणाली में कर दिया जायेगा, कर भुगतान होते ही उसकी रसीद सिस्टम से जनरेट हो जायेगी, जिसको प्रिंट कर उसके तुरन्त पश्चात चॉइस सेंटर संचालक द्वारा सम्बंधित करदाता नागरिक को अपनी सील लगाकर एवं साइन करके दे दिया जायेगा. डिजिटल पेमेंट सिस्टम में आने वाले सभी माध्यमों से शहर का कोई भी सम्पति कर दाता नागरिक चॉइस सेंटर के माध्यम से अपना सम्पतिकर का सरलता एवं सहजता से भुगतान कर सकेगा.

रायपुर नगर निगम के राजस्व विभाग की ऑनलाइन सम्पति कर भुगतान प्रणाली के आधार पर कर संग्रहण होने से कार्य पारदर्शिता से होगा एवं इसमें एरर की सम्भावना नहीं रहेगी. यह प्रारम्भ होने से करदाता नागरिकों को अपने घर के समीप सम्पतिकर भुगतान की सुविधा प्राप्त हो सकेगी. आज 50 से अधिक चॉइस सेंटर संचालकों को कर संग्रहण की प्रक्रियाओं से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया गया. अगले दो – तीन दिनों में 30 से अधिक चॉइस सेंटर संचालकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा एवं प्रत्येक वार्ड में कम से कम एक शीघ्र चॉइस सेंटर को अधिकृत कर वार्ड में उसके माध्यम से सम्पति करदाता नागरिकों को करों का भुगतान करने की जनसुविधा उपलब्ध करवाने का कार्य जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से किए जाने की तैयारी है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; लापरवाही पर बाबू निलंबित,प्राचार्य को नोटिस, दो दिन में कैंसर पीड़ित व्याख्याता को 2 लाख की राहत

    रायपुर, कैंसर से जूझ रही एक महिला व्याख्याता द्वारा सुनवाई न होने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सिर्फ दो दिनों के भीतर  लगभग…

    TRAFFIC; राजधानी के इन 19 प्रवेश मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध

    रायपुर, शहर में सुगम यातायात, लोक सुरक्षा एवं आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत रिंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…