ROAD SAFETY;मोवा ओवरब्रिज पर दोनों तरफ बनेंगे डिवाइडर,मोर रायपुर एप्प में टो-व्हीकल ट्रैकिंग और व्हीकल इन्फारमेशन टैग सुविधाएं शुरू होंगी

0 कलेक्टर डॉ. भुरे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
रायपुर , कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में रायपुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जरूरी उपायों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल और नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में मोवा ओवरब्रिज पर दोनों ओर 50-50 मीटर डिवाइडर बनाने पर सहमति हुई। इस ब्रिज पर दोनों तरफ के चौराहों पर रेड सिग्नल की स्थिति में बड़ी संख्या में वाहन बेतरतीब तरीके से रूकने के कारण जाम की स्थिति बनती है। दोनों तरफ 50-50 मीटर डिवाइडर बन जाने से सिग्नल रेड होने पर वाहन चालक व्यवस्थित रूप से अपनी-अपनी तरफ रूकेंगे और जाम की स्थिति से निजात मिलेगी।

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भाटागांव चौक से लेकर काठाडीह चौक हनुमान मंदिर और अवंती बाई चौक से क्रिस्टल आर्केड तक डिवाइडर बनाने अथवा सड़क को दाहिने-बाएं ट्रैफिक के लिए बीच से विभाजित करने मार्कर आदि लगाने पर भी विचार किया गया।

इसी प्रकार सघन आबादी क्षेत्र पचपेड़ी नाका से सरोना ओवरब्रिज तक भी डिवाइडर को तीन फीट ऊॅचा करने की भी जरूरत बतायी गई। कलेक्टर डॉ. भुरे ने इसके लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने शंकर नगर रोड, मालवीय रोड, एमजी रोड, बिलासपुर रोड, पुरानी बस्ती और कटोरा तालाब रोड पर विशेष रूप से दुकान के बाहर सामान निकालकर रखने और दुकानदारी करने वाले व्यापारियों तथा ठेले-खोमचों वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होंने शंकर नगर एक्सप्रेसवे ब्रिज के नीचे, पंडरी एक्सप्रेसवे ब्रिज के नीचे और कमल विहार चौक पर जल्द से जल्द विद्युत सिग्नल शुरू करने के निर्देश भी दिए। डॉ. भुरे ने शहर के चौक-चौराहों में फ्री लेफ्ट टर्न के लिए लगाए गए स्प्रिंग पोस्ट चैनेलाइजरों के क्षतिग्रस्त होने पर भी चिंता जताई तथा क्षतिग्रस्त स्प्रिंग पोस्टों की मरम्मत करने या नए स्प्रिंग पोस्ट लगाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।

मोर रायपुर एप्प में नये साल से शुरू होंगी यातायात संबंधी नई सुविधाएं

बैठक में रायपुर स्मार्ट सिटी के तहत संचालित मोर रायपुर एप्प में दो नई सुविधाएं भी शुरू करने पर सहमति हुई। नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को उठाने और उन्हें संबंधित थाना ले जाने की ट्रैकिंग के लिए मोर रायपुर एप्प में टो-व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम एवं व्हीकल इन्फार्मेशन टैग सुविधा शुरू किया जाएगा। ऐसी नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को टो-व्हीकल द्वारा उठाने पर संबंधित वाहन चालक अपनी गाड़ी के प्राप्ति स्थल की जानकारी मोबाईल पर ही ले सकेंगे और निर्धारित स्थान पर जाकर जुर्माना पटाकर अपनी गाड़ी छुड़ा सकेंगे। संभवतः यह दोनों सुविधाएं नगर वासियों को नए वर्ष की शुरूआत से ही मिलने लगेंगी।  

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; लापरवाही पर बाबू निलंबित,प्राचार्य को नोटिस, दो दिन में कैंसर पीड़ित व्याख्याता को 2 लाख की राहत

    रायपुर, कैंसर से जूझ रही एक महिला व्याख्याता द्वारा सुनवाई न होने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सिर्फ दो दिनों के भीतर  लगभग…

    TRAFFIC; राजधानी के इन 19 प्रवेश मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध

    रायपुर, शहर में सुगम यातायात, लोक सुरक्षा एवं आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत रिंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…