RTE; प्रथम चरण में 13 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच लॉटरी से सीटों का आबंटन, 38 हजार आवेदनों की जांच

0 शासन बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

​रायपुर, निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए आरटीई पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित की जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार चल रही है। आरटीई के तहत प्रथम चरण में 13 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 के बीच लॉटरी के माध्यम से सीटों का आबंटन किया जाएगा।

लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर  द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अब तक कुल 38 हजार 439 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 34 हजार 4 आवेदनों की जांच पूरी हो चुकी है तथा मात्र 4 हजार 435 आवेदन जांच हेतु शेष हैं। शेष आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को 6 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से जांच पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

 संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि प्रथम चरण के अंतर्गत नोडल वेरिफिकेशन का कार्य 31 मार्च 2026 तक निर्धारित था तथा लॉटरी एवं सीट आबंटन की प्रक्रिया 13 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 के बीच संपन्न की जाएगी। इसके पश्चात 1 मई से 30 मई 2026 तक विद्यार्थियों का प्रवेश (दाखिला) सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही वर्ष 2025-26 की शुल्क प्रतिपूर्ति का सत्यापन कार्य 25 मई से 25 जून 2026 तक किया जाएगा।

दूसरे चरण में नए स्कूलों का पंजीयन 8 जून से 20 जून 2026 तक

 शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत दूसरे चरण में नए स्कूलों का पंजीयन 8 जून से 20 जून 2026 तक किया जाएगा। स्कूलों का सत्यापन 25 जून तक और विद्यार्थियों का पंजीयन 1 जुलाई से 11 जुलाई तक तथा नोडल वेरिफिकेशन 15 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 27 जुलाई से 31 जुलाई 2026 के बीच लॉटरी एवं सीट आबंटन और 3 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। राज्य ​शासन ने अभिभावकों और नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया या अपुष्ट समाचारों के बजाय केवल आधिकारिक आरटीई पोर्टल की जानकारी पर ही भरोसा करें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EDUCATION; राज्य स्तरीय बैठक 9 अप्रैल को, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव लेंगे प्राचार्यों की क्लास

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालयों के शैक्षणिक कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से प्राचार्यों की राज्य स्तरीय बैठक…

    PWD; कई जिलों में बनेंगी फोरलेन सड़कें, 15 सड़कों के लिए 708 करोड़ मंजूर

    *फोरलेन सड़कों के विस्तार से सुरक्षित यातायात के साथ आर्थिक प्रगति का आधार भी मजबूत होगा – मंत्री अरुण साव रायपुर. सुरक्षित यातायात के लिए मजबूत और चौड़ी सड़कें उपलब्ध…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….