RTO; दिवाली के पहले प्रदेश में वाहनों की सघन जांच, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई

रायपुर, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा प्रदेशभर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बीते दो दिनों में विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 364 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 4 लाख 81 हजार 300 रुपए समन शुल्क वसूला है। गंभीर उल्लंघन के मामलों में 5 वाहन जब्त किए गए हैं। वहीं, नियम विरुद्ध संचालन पाए जाने पर 19 मामलों में वाहन परमिट निरस्त करने के लिए प्रकरण तैयार किए गए हैं, जिनमें 17 मामले रायपुर जिले के हैं।

परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश एवं अतिरिक्त परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला परिवहन कार्यालयों द्वारा 24 एवं 25 अक्टूबर को विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना परमिट संचालित 12 वाहन, बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के 10 वाहन, बिना बीमा के 3 वाहन और बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र के 27 वाहन पाए गए। इसके अलावा अन्य नियमों के उल्लंघन के 312 मामलों सहित कुल 364 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई।

*जारी रहेगी जांच, वैध दस्तावेज रखने और नियमों के पालन की अपील
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग ने वाहन मालिकों और चालकों से वैध परमिट, फिटनेस, बीमा एवं प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज रखने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CABINET; साय केबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 27 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से राज्य मंत्रिपरिषद (केबिनेट) की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। कैबिनेट बैठक में धान…

    HOLIDAY; सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश, शासन ने बदला पुराना आदेश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने इस दिन के लिए पहले घोषित ऐच्छिक अवकाश को बदलकर सामान्य/सार्वजनिक अवकाश…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच