Rukhsana Sultana; वह महिला, जिसने 1 साल में 13,000 पुरुषों की कर दी नसबंदी

नईदिल्ली, देश की सियासत में आपातकाल को एक काले अध्याय के रूप में देखा जाता है। इमरजेंसी के दौरान समूचे विपक्ष को जेल की कोठरियों में भर दिया गया था। इंदिरा गांधी के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण फैसले संजय गांधी लिया करते थे। तब सत्ता के गलियारों में एक और नाम चर्चा में रहता था, जिसकी तूती बोलती थी और वो नाम था ‘रुखसाना सुल्ताना’ का।

कौन थी Rukhsana Sultana

इमरजेंसी में संजय गांधी की भूमिका काफी अहम मानी जाती थी। संजय गांधी की बेहद करीबी मित्र Rukhsana Sultana सत्ता के गलियारों में काफी ताकतवर हो गई थी। रुखसाना सुल्ताना की पहचान वैसे तो एक समाज सेविका के तौर पर थी, लेकिन बाद में संजय गांधी से करीबी ही उनकी खास पहचान बन गई। यही कारण था कि इंदिरा गांधी के साथ-साथ संजय की पत्नी  मनका गांधी भी उन्हें खास पसंद नहीं करती थी।

रशीद किदवई ने किताब में किया जिक्र

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रशीद किदवई ने अपनी किताब ’24 अकबर रोड’ में इमरजेंसी, संजय गांधी और Rukhsana Sultana से जुड़े किस्सों के बारे में विस्तार से जिक्र किया है। किताब में किदवई ने कई किस्सों का जिक्र करते हुए बताया कि संजय गांधी से करीबी के कारण कैसे रुखसाना सुल्ताना सियासी तौर पर काफी ताकतवर हो गई थी।

इमरजेंसी में चलाया गया नसबंदी कार्यक्रम

संजय गांधी को लगता था कि देश की अधिकांश समस्याओं का मुख्य कारण बढ़ती हुई जनसंख्या है। इसलिए इमरजेंसी के दौरान उन्होंने सख्त नसबंदी कार्यक्रम चलाया था। ऐसा माना जाता है कि नसबंदी  कार्यक्रम में संजय गांधी रुखसाना सुल्ताना से सलाह लेकर ही फैसले लेते थे। तब रुखसाना सुल्ताना को दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाके जामा मस्जिद में लोगों की नसबंदी कराने और अवैध निर्माण हटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे लेकर खूब विवाद हुआ था।

रुखसाना ने कराई 13000 लोगों की नसबंदी

राशिद किदवई ने अपनी किताब में जिक्र किया है कि रुखसाना सुल्ताना ने नसबंदी कार्यक्रम के तहत जामा मस्जिद इलाके में 1 साल में करीब 8000 लोगों की नसबंदी कराई थी, जबकि कुछ अन्य सोर्स ने यह आंकड़ा 13000 तक बताया है। इतनी नसबंदी कराने पर तब रुखसाना सुल्ताना को सरकार से 84 हजार रुपए भी मिले थे। तब विपक्षी नेताओं ने जबरन नसबंदी का आरोप लगाया था।

दिल्ली में रुखसाना ने ध्वस्त कराया तुर्कमान गेट

जुलाई 1976 में रुखसाना सुल्ताना ने दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में कई दुकानों को ध्वस्त कराया था, तब बड़ी संख्या में लोगों ने इसका विरोध किया। पुलिस ने विद्रोही भीड़ पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और गोलियां चलाई थी तो कई लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद कांग्रेस में ही रुखसाना सुल्ताना का विरोध होने लगा था, लेकिन संजय गांधी ने सभी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया था।

रुखसाना सुल्ताना की ये पहचान भी

संजय गांधी की करीबी होने के साथ रुखसाना सुल्ताना की एक और बड़ी पहचान थी। Rukhsana Sultana का बॉलीवुड से गहरा नाता था। रुखसाना की मां जरीना सुल्ताना तत्कालीन फिल्म अभिनेत्री बेगम पारा की सगी बहन थी। इसके अलावा Rukhsana Sultana की बेटी अमृता सिंह भी बॉलीवुड में विख्यात अभिनेत्री रही हैं, जिन्होंने अभिनेता सैफ अली खान के साथ शादी की थी, हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया था।

रुखसाना ने शिविंदर सिंह विर्क से की थी शादी

रुखसाना सुल्ताना ने Shivinder Singh Virk के साथ शादी की थी और दोनों की बेटी अमृता सिंह के पैदा होने के बाद तलाक हो गया था। तलाक के बाद रुखसाना ने दिल्ली में एक ज्वेलरी बुटीक खोला था और यहीं पर पहली बार उनकी मुलाकात संजय गांधी के साथ हुई थी।

  • Related Posts

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने की समीक्षा रायपुर, स्वदेश दर्शन योजना के तहत लगभग 146 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किए जा रहे भोरमदेव…

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    हिंदुस्तान में जब निजी चैनल्स नहीं थे तब मनोरंजन का घरेलू साधन दूरदर्शन हुआ करता था। 1986 के साल में एक धारावाहिक मालगुडी डेज़ ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर