POLITICS;अमेरिका नहीं जाएंगे PM मोदी, संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे एस. जयशंकर

नईदिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के आखिर में न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सत्र में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का UNGA में भाग नहीं लेने का फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल खरीदने के लिए जुर्माना लगाया है। इस कदम के बाद भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर तनाव बढ़ गया है।

संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जारी वक्ताओं की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों का नाम शामिल था। UNGA के 80वें सत्र में उच्च-स्तरीय आम बहस 23 से 29 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इस सत्र की शुरुआत पारंपरिक रूप से ब्राजील से होगी, उसके बाद अमेरिका का संबोधन होगा। इस सत्र में पीएम मोदी के साथ-साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का नाम भी शामिल था। हालांकि, पीएम मोदी अब इस सत्र में शामिल नहीं होंगे और उनकी जगह विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भागीदारी रद्द होने की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी। बदलाव केवल तब संभव था जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में अचानक कोई बड़ी प्रगति होती।

भारत  महासभा को संबोधित करेगा

वक्ताओं की सूची के अनुसार, भारत 27 सितंबर की सुबह संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेगा। इस सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में साल का सबसे व्यस्त कूटनीतिक सत्र माना जाने वाला यह उच्च-स्तरीय सत्र हर साल सितंबर में शुरू होता है। इस साल का सत्र इजरायल-हमास संघर्ष और यूक्रेन-रूस युद्ध पर केंद्रित होगा, जिससे इसकी विशेष महत्वपूर्णता और बढ़ गई है।

अमेरिका से बिगड़े रिश्ते

रूस से सस्ते दामों पर तेल खरीदने के कारण ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इससे पहले भी भारत पर इसी तरह का 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया था। इसके अतिरिक्त, भारत को अमेरिका में अपना सामान भेजने पर 50 प्रतिशत टैक्स चुकाना पड़ रहा है।

ब्रिक्स वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

विदेश मंत्री एस. जयशंकर अगले सप्ताह ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा द्वारा आयोजित ब्रिक्स समूह के वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ट्रंप प्रशासन के टैरिफ विवाद से निपटने के लिए सदस्य देशों के बीच साझा दृष्टिकोण तैयार करना और वाशिंगटन की व्यापार नीतियों के कारण उत्पन्न व्यवधानों पर चर्चा करना है। ब्राजील वर्तमान में BRICS का अध्यक्ष है। इस दस सदस्यीय समूह में भारत, चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात भी शामिल हैं।

  • Related Posts

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    CJP ; जंतर मंतर प्रोटेस्ट को CJP ने बताया ‘आधी जीत’, फिर सड़कों पर उतरने का किया ऐलान

     नईदिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का हल्ला-बोल अभी थमा नहीं है.  सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा