Sana Khan; एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ मौलाना से किया निकाह, आज भी बला की खूबसूरत हैं सना खान

मुम्बई, बॉलीवुड में कई ऐसी हसीनाओं ने अचानक फिल्मी दुनिया से कदम पीछे खींच लिए। उनके ऐसा करने के पीछे अपने-अपने कारण रहे, लेकिन धर्म के लिए कुछ ही अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड से किनारा किया है। उनमें सबसे चौंकाने वाला नाम सना खान का है। सना खान टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में काम किया। उनकी खूबसूरती के कारण वह आए दिन सुर्खियों में रहती थीं। 21 अगस्त को सना अपना 36वां बर्थ डे इंजॉय करेंगी। 21 अगस्त 1988 को उनका जन्म मुंबई की धारावी में हुआ था। 

17 साल की उम्र में किया था डेब्यू

सना खान ने 17 साल की उम्र में पहली फिल्म ‘ये है हाई सोसायटी’ की थी। उनकी यह फिल्म साल 2005 में बड़े पर्दे पर आई थी। उसके अलावा वह ‘बॉम्बे टू गोवा’, ‘धन धना धन गोल’ और ‘वजह तुम हो’ जैसी फिल्मों में दिखाई दी थीं।बॉलीवुड में कुछ खास काम ना मिलने के कारण उन्होंने तमिल और तेलुगु के अलावा कन्नड़ व मलयालम सिनेमा की तरफ भी रुख किया था।

कोरियोग्राफर मेलविन लुईस संग हुआ था ब्रेकअप

सना खान कोरियोग्राफर मेलविन लुईस संग रिश्ते में रहीं, लेकिन इसका अंत उनके लिए काफी दुख पहुंचाने वाला था। सना ने एक बार लाइव चैट में इसका जिक्र किया था, लेकिन वह इस दौरान काफी रोयी थीं। उन्होंने कहा था कि उसने मुझ पर काफी पाबंदी लगाई थी। वह मुझे दूसरों के साथ काम नहीं करने देता था। इस लाइव चैट को वह पूरा नहीं कर पाई थीं। वह काफी इमोशनल हो गई थीं।

बॉलीवुड छोड़कर मौलवी से कर लिया था निकाह

सना खान ने एक दिन सबको बॉलीवुड से अलविदा कहकर चौंका दिया था। उन्होंने बताया था कि वह अब बॉलीवुड का हिस्सा नहीं है। वह धर्म के रास्ते पर चलने के लिए बॉलीवुड को छोड़ रही हैं। उन्होंने 2020 को मौलाना अनस सईद से निकाह कर लिया था। अब उनका एक बच्चा भी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    ​5 सितंबर को वियतनाम में हुए मिस वर्ल्ड 2026 के फिनाले में देश की बेटी निकिता पोरवाल टॉप 20 में जगह नहीं बना सकीं। वहीं, डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला…

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    0 होटल से टूर ऑपरेटर, होमस्टे, इको-टूरिज्म, एडवेंचर पर्यटन और सोशल मीडिया तक 10 श्रेणियों में होंगे , प्रत्येक विजेता को ₹11 हजार एवं मेमेंटो रायपुर, छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी