SATTA;चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पांच दिन तक होगी पूछताछ

रायपुर, महादेव सट्टा एप मामले में जेल में बंद आरोपी चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी को आज ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम ने विशेष कोर्ट में पेश किया. ईओडब्ल्यू ने तीनों आरोपियों की कोर्ट से रिमांड मांग की. मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 5 दिन की रिमांड पर ईओडब्ल्यू को सौंप दिया है. तीनों आरोपियों से ऑनलाइन बैटिंग महादेव सट्टा एप में ईओडब्ल्यू की टीम 30 अप्रैल तक पूछताछ करेगी.

आठ महीने से फरार चल रहे राहुल वकटे और रितेश यादव गिरफ्तार

    महादेव आनलाइन सट्टा एप केस में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने आठ महीने से फरार चल रहे राहुल वकटे और रितेश यादव को गिरफ्तार किया है। राहुल वकटे की गिरफ्तारी दिल्ली और रितेश की गोवा से की गई है। टीम ने हवाला के 43 लाख रुपये भी सीज किए हैं। गिरफ्त में आए दोनों सट्टेबाज अगस्त, 2023 में निलंबित एएसआइ चंद्रभूषण वर्मा की गिरफ्तारी के बाद से ही फरार चल रहे थे। रितेश यादव पुणे में महादेव पैनल का कार्य संचालन करता था। जांच एजेंसी की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि राहुल वकटे हवाला के पैसे प्राप्त कर उसे वर्मा तक पहुंचाने का काम करता था। साथ ही उसके नाम पर तीन रजिस्टर्ड फर्म होने की जानकारी मिली है, जिसमें बड़ी मात्रा में आरोपितों द्वारा कैश जमा करवाया गया है। रितेश यादव पैनल संचालन करने के साथ-साथ हवाला के माध्यम से पैसे प्राप्त कर चंद्रभूषण वर्मा और सतीश चंद्राकर की मदद करता था। हवाला के 43 लाख रुपये को जांच एजेंसी ने फ्रीज़ कराया है।

  1. Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो रखकर श्मशान घाट में तंत्र साधना, मछली, नींबू, सिंदूर से किया अनुष्ठान

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित श्मशान घाट में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने चार लोगों को तंत्र…

    NAXALITE; झीरम घाटी कांड में 13 साल बाद फैसले की घड़ी करीब, 10 अगस्त को जगदलपुर कोर्ट में अंतिम बहस

     जगदलपुर, छत्तीसगढ़ और देश के सबसे चर्चित और संवेदनशील आपराधिक मामलों में शामिल झीरम घाटी नक्सली हमले का मुकदमा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। करीब 13 वर्षों…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र