SATTA APP; ईडी को महादेव एप सट्टेबाजी से जुड़े रायपुर के तीन कारोबारियों की तलाश,पडोसी राज्यों में लोकेशन

रायपुर , महादेव सट्टेबाजी मामले में ईडी की गिरफ्त में आए और न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए हवाला कारोबारी नितिन टिबरेवाल और अमित अग्रवाल से ईडी को कई अहम जानकारी मिली है। इसके आधार पर सट्टेबाजी से जुड़े तीन और आरोपियों की ईडी तलाश कर रही है। ईडी के जानकार सूत्र बताते हैं कि तीनों आरोपी रायपुर शहर के ही रहने वाले हैं, ये फिलहाल गायब हैं।

ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया कि महादेव एप में गिरफ्तार किए गए दोनों हवाला कारोबारियों से पूछताछ हो चुकी है। इस दौरान मिले इनपुट के आधार पर प्रकरण की जांच की जा रही है। महादेव एप के जरिए अर्जित ब्लैकमनी को खपाने वाले हवाला कारोबारी अमित अग्रवाल और कोलकाता के नितिन टिबरेवाल को 12 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद दोनों को दो बार रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा चुकी है।

पूछताछ में सामने आए नाम

आनलाइन महादेव बेटिंग एप के जरिए कमाए गए करोड़ों के कालेधन से शेयर खरीदने, दुबई में संपत्ति खरीदने में हवाला कारोबारी अमित अग्रवाल, नितिन टिबरेवाल से पूछताछ में ईडी को यह जानकारी मिली है कि शहर के तीन लोग महादेव एप की आइडी यहां से लेकर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में काम कर रहे हैं। दरअसल जब ईडी की टीम ने महादेव एप से जुड़े सट्टेबाजों पर शिकंजा कसना शुरू किया तो गिरफ्त से बचने के लिए पहले ये भूमिगत रहे। बाद में स्थिति सामान्य हुई तो यहां से भागकर आसपास के राज्यों में छिपकर काम करने लगे। इन सट्टेबाजों के नाम और ठिकाने ईडी को मिल चुके हैं। लिहाजा जल्द ही इनके पकड़े जाने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। बताया जा रहा है कि इन तीनों बड़े सट्टेबाजों में एक महावीरनगर इलाके का कारोबारी है, फिलहाल इसका लोकेशन मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में ट्रेस हुआ है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; एकाएक करोड़पति बने भिलाई के पार्षद परिवार की खुली पोल, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

    दुर्ग, नगर निगम भिलाई की पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेशचंद सिंह राजपूत और पुत्र मानवचंद सिंह के खिलाफ उतई थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न…

    ED; भारतमाला मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी जयप्रकाश गांधी की 12.78 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

    रायपुर, ईडी ने भारतमाला परियोजना घोटाले में 12.78 करोड़ रुपए की 62 चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया। इसमें 8.09 करोड़ की जमीन और 4.69 करोड़ रुपए के शेयर एवं म्यूचुअल…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र