SC; ‘बहुत हुआ, अब आदेश का पालन हो…’, कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार को लगाई कड़ी फटकार

दिल्ली/जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में कोर्ट ने सवाल किया कि आखिर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी क्यों नहीं दी जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार की देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि “यह दुर्भाग्यपूर्ण नहीं बल्कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।” कोर्ट ने साफ कहा- अब बहुत हुआ, आदेश का पालन किया जाए। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि मंत्री विजय शाह किसी अधिकारी की प्रशंसा करना चाहते थे, लेकिन संदेश ठीक से व्यक्त न कर पाने के कारण उनके मुंह से गलत शब्द निकल गए। कोर्ट ने इस तर्क को खारिज कर दिया।

कोर्ट ने पूछा

SIT ने पहले ही चार्जशीट जमा कर दी है, फिर मंजूरी देने में देरी क्यों हो रही है? पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि मुकदमा चलाने की अनुमति पर फैसला करे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने मंत्री विजय शाह की दलील सुनने से भी इनकार कर दिया था। इस मामले में राज्य सरकार को अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश का तुरंत पालन करने को कहा गया है। सुप्रीम कोर्ट की इस सख्त टिप्पणी के बाद अब देखना होगा कि मध्य प्रदेश सरकार इस मामले में क्या फैसला लेती है।  

क्या है पूरा मामला?

मंत्री विजय शाह एक वीडियो वायरल होने के बाद विवादों में आए थे। वीडियो में वह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मीडिया ब्रीफिंग में शामिल रहीं कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखाई दिए थे। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देशभर में चर्चा में आई थीं। बयान को लेकर भारी विरोध होने के बाद विजय शाह ने खेद जताया था और कहा था कि वह कर्नल सोफिया कुरैशी का अपनी बहन से भी ज्यादा सम्मान करते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME;16 तोला स्वर्णाभूषण समेत शातिर चोर पकडाया, कम कीमत में छड़-सीमेंट दिलाने का झांसा देकर घरों की करता था रेकी, सराफा करोबारियों से भी पूछताछ

    महासमुंद,  छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस को चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर…

    POLICE; पांच वर्षों से 18731 लोग लापता, युवातियां ज्यादा गायब हुई, 87 हजार गुम इंसानों की हुई बरामदगी

    0ऑपरेशन तलाश में राज्य के 4 हजार से ज्यादा बिछड़े लोगों को परिवारों से मिलाने का दावा रायपुर, छत्तीसगढ़ में गुमशुदा लोगों की तलाश अब केवल एक कानूनी प्रक्रिया नहीं,…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…