SCHOOL EXAM; स्कूल शिक्षा की तिमाही और अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तारीख घोषित, जिला स्तर पर बनेगी परीक्षा समिति

रायपुर, लोक शिक्षा संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 12वीं तक की तिमाही (Quarterly) और अर्द्धवार्षिक (Half-Yearly) परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके साथ ही सभी जिलों में परीक्षा संचालन और मूल्यांकन की एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर परीक्षा समिति गठित करने के लिए सभी DEO को निर्देश दिए गए हैं।

हर जिले में बनेगी जिला परीक्षा समिति

लोक शिक्षा संचालनालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी शासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में एक समान परीक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक जिले में ‘जिला परीक्षा समिति’ का गठन किया जाएगा।जिला परीक्षा समिति के अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) होंगे, जबकि सहायक संचालक (प्रशासन) सदस्य सचिव की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा दो वरिष्ठ प्राचार्य, नामांकित विकासखंड शिक्षा अधिकारी और संकुल समन्वयक/प्रधानपाठक समिति के सदस्य होंगे।

समिति के मुख्य कार्य

  1. समिति जिले के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का पैनल बनाकर पाठ्यक्रम के अनुसार उत्कृष्ट एवं गोपन प्रश्न-पत्रों का सेट तैयार करवाएगी, साथ ही प्रश्न पत्र के गुणवत्ता को भी प्रमाणित करेंगे।
  2. प्रश्न पत्रों की छपाई एवं बंडलिंग पूरी तरह से गोपनीय रूप से की जाये तथा परीक्षा शुरू होने से 02 दिन पूर्व इन्हे विकासखण्ड एवं संकुल स्तर पर वितरित करेंगे।
  3. परीक्षा के दौरान नकल को रोकने व अनुशासन बनाए रखने के लिए जिला स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर शालाओं का निरंतर निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
  4. परीक्षा समाप्ति के पश्चात् उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन उपरांत मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं एवं प्राप्तांकों का समुचित संधारण करेंगे । परीक्षा का समय

प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5): सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक

माध्यमिक स्तर (कक्षा 6 से 8): सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक

हाई और हायर सेकेंडरी स्तर (कक्षा 9 से 12): दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक

तिमाही परीक्षाएं 21 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित होंगी।

प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की विषयवार समय-सारणी (सत्र 2026-27)

क्र.सं.तिमाही परीक्षा तिथिअर्द्धवार्षिक परीक्षा तिथिकक्षा 1 से 5कक्षा 6 से 8
121.09.202601.12.2026हिन्दीहिन्दी
222.09.202602.12.2026गणितगणित
323.09.202603.12.2026अंग्रेजीविज्ञान
424.09.202604.12.2026पर्यावरण / अंग्रेजीअंग्रेजी
525.09.202605.12.2026सामाजिक विज्ञानसामाजिक विज्ञान
626.09.202607.12.2026संस्कृत

हाई एवं हायर सेकेंडरी, विषयवार समय-सारणी (सत्र 2026-27)

क्र.सं.तिमाही परीक्षा तिथिअर्द्धवार्षिक परीक्षा तिथिकक्षा 9वींकक्षा 10वींकक्षा 11वींकक्षा 12वीं
121.09.202601.12.2026हिन्दी (प्रथम भाषा)गणितहिन्दी (प्रथम भाषा)अंग्रेजी (द्वितीय भाषा)
222.09.202602.12.2026अंग्रेजी (द्वितीय भाषा)हिन्दी (प्रथम भाषा)अंग्रेजी (द्वितीय भाषा)हिन्दी (प्रथम भाषा)
323.09.202603.12.2026गणितअंग्रेजी (द्वितीय भाषा)भौतिक शास्त्र / भूगोल / व्यवसाय अध्ययनजीवविज्ञान / अर्थशास्त्र / समाजशास्त्र / पशुपालन, मुर्गीपालन एवं दुग्ध प्रौद्योगिकी / विज्ञान के तत्व / भारतीय कला का इतिहास
424.09.202604.12.2026विज्ञानसामाजिक विज्ञानरसायनशास्त्र / लेखाशास्त्र /  राजनीति विज्ञान / फसल उत्पादन / शरीर क्रियाविज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा / मनोविज्ञानगणित / कम्प्यूटर एप्लीकेशन / कृषि (कला) / गृहविज्ञान (कला) / वाणिज्यिक गणित / औद्योगिक संगठन के मूलतत्व / चित्रकला
525.09.202605.12.2026सामाजिक विज्ञानसंस्कृत एवं अन्य तृतीय भाषाएंजीवविज्ञान / अर्थशास्त्र / समाजशास्त्र / पशुपालन, मुर्गीपालन एवं दुग्ध प्रौद्योगिकी / विज्ञान के तत्व / भारतीय कला का इतिहासभौतिक शास्त्र / भूगोल / व्यवसाय अध्ययन
626.09.202607.12.2026संस्कृत एवं अन्य तृतीय भाषाएंविज्ञानगणित / कम्प्यूटर एप्लीकेशन / कृषि (कला) / गृहविज्ञान (कला) / वाणिज्यिक गणित / औद्योगिक संगठन के मूलतत्व / चित्रकलारसायनशास्त्र / लेखाशास्त्र / राजनीति विज्ञान / फसल उत्पादन / शरीर क्रियाविज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा / मनोविज्ञान
728.09.202608.12.2026व्यावसायिक विषय (आईटी, ऑर्गनाइज्ड रिटेल, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग एवं फाइनेंशियल आदि)व्यावसायिक विषय (आईटी, ऑर्गनाइज्ड रिटेल, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग एवं फाइनेंशियल आदि)इतिहास / व्यवसाय अध्ययन / कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित / ड्राइंग एवं पेंटिंग / आहार एवं पोषणइतिहास / व्यवसाय अध्ययन / कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित / ड्राइंग एवं पेंटिंग / आहार एवं पोषण
829.09.202609.12.2026संस्कृत एवं अन्य तृतीय भाषाएंसंस्कृत एवं अन्य तृतीय भाषाएं
930.09.202611.12.2026व्यावसायिक विषय (आईटी, ऑर्गनाइज्ड रिटेल, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग एवं फाइनेंशियल आदि)व्यावसायिक विषय (आईटी, ऑर्गनाइज्ड रिटेल, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग एवं फाइनेंशियल आदि)

लापरवाही पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

लोक शिक्षा संचालनालय ने सभी संयुक्त संचालकों, जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और संकुल प्रभारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MAHANADI; सीएम साय बोले- महानदी विवाद नहीं, छत्तीसगढ़-उडीसा की साझा समृद्धि का आधार बने

    0 केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की पहल पर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच नई दिल्ली में हुई बैठक नईदिल्ली, महानदी जल बंटवारे से जुड़े विषयों के सौहार्दपूर्ण एवं स्थायी…

    Transport Nagar; बलौदाबाजार में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़

    *उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति आदेश जारी रायपुर, राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बलौदाबाजार नगर पालिका में ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण एवं…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र