SDM आफिस की रेलिंग पर लटकी मिली पंच की लाश; परिजनों ने लागाया हत्या का आरोप

दुर्ग, जिले के भिलाई इलाके के  ग्राम पंचायत बागडूमर के वार्ड 13 के पंच सुखीराम रावत (35) ने भिलाई-3 एसडीएम कार्यालय परिसर की दीवार की रेलिंग से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतक गुरुवार को अपने साथी पंच के साथ पेशी पर एसडीएम कार्यालय आया था। पुरानी भिलाई पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार बागडूमर के वार्ड 13 का पंच सुखीराम रावत अपने साथी पंच गोवर्धन टंडन और एक अन्य व्यक्ति के साथ भिलाई-3 एसडीएम कार्यालय पहुंचा था। उसके निर्वाचन को शून्य करने का प्रकरण एसडीएम कार्यालय में लंबित है। जिसकी पेशी पर वो गया था। इसके बाद अगली सुबह शुक्रवार को उसकी लाश एसडीएम कार्यालय परिसर में फंदे पर लटकी मिली। जांच के दौरान उसके जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने बागडूमर के सरपंच मदनलाल जांगड़े और सचिव रेखा मालवीय पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

सुसाइड नोट में लिखा है कि सरपंच और सचिव उससे हितग्राहियों के राशन कार्ड के लिए पैसों की मांग करते थे। पैसे न मिलने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। इस बात से वो काफी ज्यादा परेशान हो गया था। जिसके चलते उसने आत्महत्या की। सुसाइड नोट के आधार पर पुरानी भिलाई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। वहीं इस मामले में मृतक के स्वजनों ने हत्या की भी आशंका जताई है। उनके पहुंचने के पहले शव को फंदे से नीचे उतारे जाने पर उन्होंने आपत्ति जताया था। स्वजनों ने यह आरोप लगाया था कि जब सुखीराम कुछ अन्य लोगों के साथ आया था तो उसने अकेले कैसे फांसी लगाई। परिवार जनों की आशंका के आधार पर पुलिस हत्या के एंगल पर भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के बाद उसे स्वजनों को सौंप दिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WILD LIFE; इन्द्रावती टाइगर रिजर्व में नीलगाय की शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

    0  शिकार सामग्री और वन्यप्राणी का मांस बरामद जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।…

    ED; रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर रेड, रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े तार, ईडी की टीम कर रही दस्तावेजों की जांच

    0 जीडी लॉजिस्टिक के संचालक और डॉक्टर कमलेश्वर अग्रवाल के भाई अनूप अग्रवाल के यहां भी छापा दुर्ग,  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार