DISMISSED;रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ाए ईएनटी सर्जन हुए बर्खास्त, महिला कर्मचारी की सेवा समाप्त

रायपुर, एसीबी के हाथों रिश्वत लेते पकड़ाए धमतरी जिला अस्पताल के तत्कालीन ईएनटी सर्जन डॉ. एम. ए. नसीम को शासन ने बर्खास्त कर दिया है। 11 साल पुराने मामले में शासन ने यह कार्रवाई की है। वहीं सीएमएचओ कार्यालय की कर्मचारी मधु तिवारी की सेवा समाप्त कर दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग की अवर सचिव दिव्या वैष्णव ने बर्खास्तगी का आदेश जारी किया है। सन 2014 में तब डॉ. नसीम प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी धमतरी थे। तभी किसी मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने  रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।

हाईकोर्ट ने नहीं किया दोषमुक्त

हाईकोर्ट ने डॉ. नसीम को दोष मुक्त नहीं किया। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। सामान्यत: स्वास्थ्य या चिकित्सा शिक्षा विभाग में किसी डॉक्टर की बर्खास्तगी का केस रेयर है। चूंकि डॉ. नसीम क्लास वन डॉक्टर हैं इसलिए शासन ने उन्हें बर्खास्त किया है। ज्यादातर मामलों में सस्पेंड किया जाता है। 6 से एक साल या इससे कुछ ज्यादा समय के बाद बहाली भी हो जाती है। विभागीय जांच चलती रहती है। बाद में इस मामले का पटाक्षेप भी हो जाता है।

  • Related Posts

    HEALTH; करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों का इंतजार!, हमर क्लीनिक भवन तैयार पर इलाज शुरू नहीं

    0 बिरगांव में पूर्व कांग्रेस सरकार की स्वास्थ्य सुविधा योजना पर भाजपा सरकार की बेरुखी का आरोपरायपुर, बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में आम गरीब और मजदूर परिवारों को घर के…

    HEALTH; छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का दोहरा शतक!, एक दिन में मिले 26 नए मरीज ,रायपुर में मिले 12 मरीज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज 26 नए स्वाइन फ्लू मरीजों की पुष्टि…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी