दुर्ग, कवर्धा जिले में बकरा-बकरी चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। पुलिस ने एक बकरा चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 16 बकरियाँ बरामद की गई है, साथ ही बकरी चोरी के लिए उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले मॉडिफाइड इनोवा वाहन को भी जब्त किया गया है।
इस घटना के बाद पुलिस ने बकरी चोर आरोपियों का जूलूस निकाला। इस दौरान बकरियों को कंधे पर लदवाकर शहर में घूमाया। कबीरधाम जिले में चोरी के नए-नए मामले सामने आते रहते है। चोर अलग-अलग चोरी के मामले को अंजाम देते हैं।

एएसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि कबीरधाम जिले के कुकदूर, पंडरिया और कवर्धा थाना क्षेत्रों में रात के समय बकरी चोरी की घटनाएं बढ़ रही थी। तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से पता चला कि बिलासपुर के मोपका, मंगला और मगरपारा क्षेत्रों से संचालित यह गिरोह कबीरधाम के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों को निशाना बना रहा था। गिरोह अब तक 80 से अधिक बकरियों की चोरी कर चुका है। चुराई गई अधिकांश बकरियां बिलासपुर की मटन दुकानों में बेच दी गईं, जबकि 16 बकरियां बरामद की गईं।आरोपी चोरी के लिए विशेष रूप से मॉडिफाइड इनोवा गाड़ी का इस्तेमाल करते थे, जिसमें बकरियों को आसानी से छिपाकर ले जाया जा सकता था।
ये आरोपी गिरफ्तार
1. शब्बीर खान, पिता रहीम खान, उम्र 20 वर्ष, वार्ड क्रमांक 47, मोपका चिल्हाटी, बिलासपुर
2. गौरव धूरी, पिता दिनेश धूरी, उम्र 20 वर्ष, मोपका चिल्हाटी, बिलासपुर
3. मनीष पटेल, पिता गेंदराम पटेल, उम्र 25 वर्ष, मगरपारा, बिलासपुर
4. सोहेल खान, पिता शेख अब्दुल्ला, उम्र 20 वर्ष, मंगला चौक, बिलासपुर
5. अजय सोनवानी, पिता राजेंद्र सोनवानी, उम्र 29 वर्ष, बजरंग चौक, बिलासपुर
6. सहबान खान, पिता अब्दुल रहमान, उम्र 27 वर्ष, चिल्हाटी, बिलासपुर
7. शाहीद खान, पिता अब्दुल रहमान, उम्र 19 वर्ष, चिल्हाटी, बिलासपुर
मटन दुकानों में बेच देते थे
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे बकरियों को चुराने के बाद रात में ही बिलासपुर ले जाकर मटन दुकानों में बेच देते थे। गिरोह का तरीका सुनियोजित था, जिसमें तेज गति से वाहन का उपयोग, मोबाइल का सीमित प्रयोग और तकनीकी निगरानी से बचने की रणनीति शामिल थी। हालांकि, कबीरधाम पुलिस की सजगता और समन्वय से उन्हें पकड़ लिया गया।





