CRIME; बकरी चोर गिरोह के सात आरोपी गिरफ्तार, बकरियों को कंधे पर लदवाकर शहर में निकाला जुलूस

दुर्ग, कवर्धा जिले में बकरा-बकरी चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। पुलिस ने एक बकरा चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 16 बकरियाँ बरामद की गई है, साथ ही बकरी चोरी के लिए उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले मॉडिफाइड इनोवा वाहन को भी जब्त किया गया है।

इस घटना के बाद पुलिस ने बकरी चोर आरोपियों का जूलूस निकाला। इस दौरान बकरियों को कंधे पर लदवाकर शहर में घूमाया। कबीरधाम जिले में चोरी के नए-नए मामले सामने आते रहते है। चोर अलग-अलग चोरी के मामले को अंजाम देते हैं।

Police arrested seven accused of stealing goat in Kabirdham

एएसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि कबीरधाम जिले के कुकदूर, पंडरिया और कवर्धा थाना क्षेत्रों में रात के समय बकरी चोरी की घटनाएं बढ़ रही थी। तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से पता चला कि बिलासपुर के मोपका, मंगला और मगरपारा क्षेत्रों से संचालित यह गिरोह कबीरधाम के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों को निशाना बना रहा था। गिरोह अब तक 80 से अधिक बकरियों की चोरी कर चुका है। चुराई गई अधिकांश बकरियां बिलासपुर की मटन दुकानों में बेच दी गईं, जबकि 16 बकरियां बरामद की गईं।आरोपी चोरी के लिए विशेष रूप से मॉडिफाइड इनोवा गाड़ी का इस्तेमाल करते थे, जिसमें बकरियों को आसानी से छिपाकर ले जाया जा सकता था।

ये आरोपी गिरफ्तार
1. 
शब्बीर खान, पिता रहीम खान, उम्र 20 वर्ष, वार्ड क्रमांक 47, मोपका चिल्हाटी, बिलासपुर
2. गौरव धूरी, पिता दिनेश धूरी, उम्र 20 वर्ष, मोपका चिल्हाटी, बिलासपुर
3. मनीष पटेल, पिता गेंदराम पटेल, उम्र 25 वर्ष, मगरपारा, बिलासपुर
4. सोहेल खान, पिता शेख अब्दुल्ला, उम्र 20 वर्ष, मंगला चौक, बिलासपुर
5. अजय सोनवानी, पिता राजेंद्र सोनवानी, उम्र 29 वर्ष, बजरंग चौक, बिलासपुर
6. सहबान खान, पिता अब्दुल रहमान, उम्र 27 वर्ष, चिल्हाटी, बिलासपुर
7. शाहीद खान, पिता अब्दुल रहमान, उम्र 19 वर्ष, चिल्हाटी, बिलासपुर

मटन दुकानों में बेच देते थे
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे बकरियों को चुराने के बाद रात में ही बिलासपुर ले जाकर मटन दुकानों में बेच देते थे। गिरोह का तरीका सुनियोजित था, जिसमें तेज गति से वाहन का उपयोग, मोबाइल का सीमित प्रयोग और तकनीकी निगरानी से बचने की रणनीति शामिल थी। हालांकि, कबीरधाम पुलिस की सजगता और समन्वय से उन्हें पकड़ लिया गया।

  • Related Posts

    POLICE; सरे आम बीच सड़क पर पुलिस जवानों ने फिल्मी अंदाज में हिस्ट्रीशीटर की सिर पर पिस्टल तानकर दबोचा

    जगदलपुर, बस्तर के जगदलपुर स्थित नए बस स्टैंड में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओडिशा पुलिस ने सिविल ड्रेस में पहुंचकर एक हिस्ट्रीशीटर को घेर लिया। शराब दुकान…

    ACB; प्राचार्य और लिपिक 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन वृद्धि का एरियर निकालने के एवज में रिश्वत की मांग

    बिलासपुर, छत्तीसागढ के जांजगीर-चांपा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राचार्य और लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अंजुलता…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती