OFFICE; कमिश्नर कार्यालय को जल्द ही मिलेगी नई जगह, 3 मंजिला नए भवन में शिफ्टिंग शुरु

रायपुर, अंग्रेजों के जमाने का कमिश्नर कार्यालय अब जल्द ही नई जगह पर लगेगा। दरअसल संभाग आयुक्त के पुराने भवन की शिटिंग कवायद शुरू हो गई है, परिसर में ही पीछे की ओर बने तीन मंजिला भवन में शिफ्टिंग की जा रही है। सबसे पहले संभाग आयुक्त कार्यालय के रिकार्ड रूम को नए भवन में शिफ्ट किया जा रहा है। रिकार्ड रूम शिट होने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के रूम को शिफ्ट किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सबसे आखिरी में संभाग आयुक्त का रूम व कोर्ट को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इस माह संभाग आयुक्त कार्यालय की पूरी शिफ्टिंग नए भवन में की जा सकती है।

कंपोजिट बिल्डिंग बनने का खुलेगा राह

एसएसपी भवन के खाली नहीं होने के कारण यहां कंपोजिट बिल्डिंग का निर्माण रुका हुआ है। एसएसपी कार्यालय के शिफ्ट होते ही कलेक्टोरेट में ढाई साल से अटका पांच मंजिल कंपोजिट बिल्डिंग निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जानकारी के अनुसार एसएसपी कार्यालय भवन को तोड़कर लगभग 30 करोड़ रुपए की लागत से यहां नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। इस नई बिल्डिंग में एक तरफ कलेक्टोरेट और दूसरी तरफ एसएसपी कार्यालय के दफ्तर होंगे। निर्माण एजेंसी सिर्फ एसएसपी कार्यालय के शिफ्ट होने के इंतजार में है।

पुराने भवन में लगेगा एसएसपी दफ्तर

संभाग कार्यालय की शिफ्टिंग नए भवन में होने के बाद यहां एसएसपी दतर को शिट किया जाएगा। हो सकता है कि नवरात्रि तक एसएसपी दतर यहां शिट हो जाए। शिफ्टिंग को लेकर एसएसपी कार्यालय में तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। यहां एसएसपी, एएसपी, राजपत्रित अधिकारी, वित्त शाखा, आवक-जावक सहित पुलिस से संबंधित अन्य कई विभाग के दफ्तर भी हैं। ये सभी धीरे-धीरे संभाग कार्यालय में शिफ्ट किए जाएंगे।

  • Related Posts

    PWD; सड़कों, पुलों और भवनों के काम को मिलेगी रफ्तार, वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार

    0 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन और अप्रारंभ कार्यों को द्रुत गति से शुरू करने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, लोक निर्माण विभाग बरसात के बाद सडकों, पुल-पुलियों…

    FLOOD; बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

    0 मुख्यमंत्री के निर्देश – राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो,प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने की हिदायत रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर