SGPC; धामी ने कहा-दिल्ली में सिक्ख विद्यार्थियों को आईएस परीक्षा की कोचिंग व निवास के लिए एसजीपीसी देगा सुविधाएं

रायपुर, सिक्ख धर्मिक मामलों  की सर्वोच्च संस्था शिरोमणी गुरुव्दारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) अब दिल्ली में सिक्ख विद्यार्थियों के आईएएस परीक्षा के लिए दी जाने वाली कोचिंग से संबंधित सभी व्यवस्था करेगा। यह बात कल एसजीपीसी के अध्यक्ष सरदार हरजिन्दर सिंह धामी ने रावांभाठा में गुरुव्दारा श्री गुरु नानक साहिब रायपुर के उदघाटन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन व्दारा दिए गया यह प्रस्ताव काफी अच्छा है और एसजीपीसी की बैठक में प्रस्ताव पारित कर सिक्ख विद्यार्थियों के लिए दिल्ली में अच्छी कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।

कल रायपुर पहुंचने के बाद सरदार धामी ने होटल बेबीलान में रायपुर के विभिन्न गुरुव्दारा कमटियों के प्रधान और विभिन्न सिक्ख संगठनों के साथ बैठक कर चर्चा की। इसमें छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा और कार्यकारी अध्यक्ष  डॉ. बी.एस  छाबड़ा ने एसोसिएशन द्वारा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सरदार धामी से आग्रह किया चूंकि दिल्ली सिविल सेवा सर्विस की पढ़ाई का एक बड़ा केन्द्र बन गया है। इसीलिए चंडीगढ़ के अतिरिक्त दिल्ली में भी सिक्ख विद्यार्थियों के लिए एक ऐसा केन्द्र स्थापित किया जाए जहां आईएएस की प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा (मेन्स) और साक्षात्कार ( इन्टरव्यूह) के लिए कौचिंग व तैयारी निःशुल्क कराई जा सके। सरदार धामी ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताते हुए  कमेटी की अगली कार्यकारणी की बैठक में इस पर प्रस्ताव रख कर एक बेहतर व्यवस्था करेगें।

  • Related Posts

    LOKRANG; 6 सितंबर से मुक्ताकाशी मंच पर लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’

    0 भरथरी-पंडवानी से लेकर पंथी, करमा, सुआ और ददरिया तक की होंगी मनमोहक प्रस्तुतियां रायपुर, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, लोकगाथाओं और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को मंच देने के उद्देश्य…

    TEACHER DAY; राज्यपाल बोले- AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख

    0 लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, चार शिक्षकों को मिला राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार रायपुर,…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी