RAILY; बीएड शिक्षकों ने राजधानी में रैली निकालकर मुख्यमंत्री का जताया आभार, जिंदाबाद के नारे लगे

रायपुर, राजधानी रायपुर में आज B.Ed प्रशिक्षित शिक्षकों ने राजधानी में रैली निकालकर मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही  मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

इन बीएड शिक्षकों को सेवा से पृथक कर दिया गया था और लंबे समय से हड़ताल पर थे मुख्यमंत्री के आश्वासन पर उनके द्वारा हड़ताल समाप्त की गई थी। तब मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया था कि उन लोगों को सहायक शिक्षक प्रयोगशाला विज्ञान के पद पर सरकार समायोजन करेगी। सीएम के आश्वासन के अनुरूप कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि इन्हें सहायक शिक्षक प्रयोगशाला विज्ञान के पद पर समायोजन किया जाएगा। इस फैसले से सभी 2621 बीएड शिक्षक गदगद है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार के इस निर्णय के परिपेक्ष में बीएड शिक्षकों ने राजधानी रायपुर में समायोजन आभार रैली निकाली। रैली में मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे लगे। रैली का नेतृत्व आनंद कपिल शिक्षक एवं कर्मचारी नेता अनिल श्रीवास्तव नेकिया। रैली स्पोर्ट्स कांपलेक्स से बिजली ऑफिस चौक काली बड़ी चौक महिला थाना चौक ओसीएम चौक काली मंदिर चौक से सुभाष स्टेडियम चौक होते हुए मोती बाग में समाप्त हुई ।हड़ताल के दौरान छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी प्रांतीय संरक्षक अनिल श्रीवास्तव ने धरना स्थल पर जाकर उनकी मांगों का समर्थन किया था और सरकार से अनुरोध किया था कि उनकी मांग के अनुरूप इनका समायोजन किया जाए उनकी मांग जायज है। शिक्षकों ने आंदोलन को सफल बनाने एवं सहयोग देने वालों का भी आभार जताया है।

  • Related Posts

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    रायपुर, उद्योग विभाग में बॉयलर इंस्पेक्टर (निरीक्षक वाष्पयंत्र परीक्षा-2024) के पद पर नियुक्ति को लेकर उठे विवाद पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर आरोपों को भ्रामक…

    CGSWC; 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन, राज्य महिला आयोग की पहल

    रायपुर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग प्रदेशभर में विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। 8 से 13 मार्च 2026 तक राज्य के सभी 33…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत