FASHION; पिंक सिटी में गुलाबो रानी बन छाईं अनन्या पांडे, चांदी के वर्क वाला लहंगा पहन दिखाए ठाठ, लगीं रूप की रानी

चंकी पांडे का लाडली बेटी अनन्या पांडे की खूबसूरती आपने कई बार देखी होगी। लेकिन इस बार हसीना ने ऐसा रूप दिखाया है कि देखकर आप तारीफ करते नहीं थकेंगे। पिंक सिटी जयपुर की तस्वीरों में अनन्या गुलाबी रंग का लहंगा पहनकर बेहद खूबसूरत लगीं।  

स्टाइल और ठाठ दिखाने की बात आए तो अनन्या सबको पीछे छोड़ देती हैं। उनके कपड़ों से लेकर बैग तक, एक- एक चीज सुपर एक्सपेंसिव होती है। खासतौर से जब मॉडलिंग करने की बात आए तो 26 साल की अनन्या का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। पुनीत बालाना की 10वीं एनीवर्सरी पर भी वो शोस्टॉपर बनीं, तो लोग उनका कॉन्फिडेंस देखते रह गए।

वहीं, अनन्या ने जो लहंगा पहना वो भी काफी सुंदर दिखा। पेस्टल और लाइट शेड की जगह एक्ट्रेस फोटोज में गुलाबी रंग का लहंगा पहनी दिखीं। जिससे उनका लुक अट्रैक्टिव और वाइब्रेंट बना। चांदी से बना लहंगा पहनी अनन्या की तस्वीरों में सुहाना मौसम, बैकग्राउंड में मोर और साथ में उनकी खूबसूरती देख फैंस इंप्रेस हो गए हैं।

चांदी के वर्क वाला पहना है लहंगा

यूं तो अनन्या अक्सर स्टाइलिश के साथ देसी लुक्स भी दिखाती हैं। लेकिन इस बार उनका आउटफिट सबसे खास दिख रहा है। क्योंकि उनके लहंगे पर चांदी का काम हुआ है। पुनीत बालाना ने लहंगे पर परफेक्ट बनाने के लिए बारीक काम किया। और, इस बात का भी ध्यान रखा कि अटायर पर जरूरत से ज्यादा वर्क न हो, जिससे बैलेंस भी क्रिएट होता नजर आ रहा है। सुंदर सा पिंक लहंगा  पहन अनन्या सबसे बेस्ट कैसे लगीं जानें।

गहरे गले वाला पहना है ब्लाउज

गहरे गले वाला पहना है ब्लाउज

देसी लुक को भी मॉर्डन बनाया जा सकता है। पर वो कैसे? देखिए कैसे अनन्या ने वी नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना है। जो कि कट स्लीव्स है। इसके साथ ब्लाउज का गहरा गला भी हसीना के लुक में स्टाइल एलिमेंट जोड़ रहा है। साथ ही पिंक फैब्रिक पर हुआ गोल्ड चांदी वाला वर्क भी काफी सुंदर दिखा। जिससे अनन्या का ओवरऑल लुक अपिलिंग बनता दिखा।

सुंदर- से ब्लाउज के साथ अनन्या ने मैचिंग लहंगा पहना है। जिसपर चांदी वर्क के साथ सुनहरे धागे का काम भी हुआ है। लहंगे पर छोटे- छोटे फूल और पत्तियां बनाकर बेलों वाला टच देने की कोशिश की गई है। जबकि लहंगे की बेल्ट पोर्शन के नीचे अटायर को प्लेन रखा गया। इस एलिमेंट से आउटफिट की खूबसूरती उभरकर सामने आती है।

दुपट्टे ने लगाए खूबसूरती में चार- चांद

दुपट्टे ने लगाए खूबसूरती में चार- चांद

लहंगे वाला लूक दुपट्टे के बिना कंप्लीट कैसे माना जा सकता है। इसलिए अनन्या ने भी प्लेन मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है। लेकिन दुपट्टे को अट्रैक्टिव और कंप्लीट बनाने के लिए इसके बॉर्डर पर बारीक डीटेलिंग दी गई है। एक तरफ से शोल्डर पर और दूसरी तरफ से अनन्या ने हाथ में दुपट्टा कैरी कर अदाएं दिखाईं।

अपने लंहगे वाले लुक को खास बनाने के लिए अनन्या गले में चोकर का नेकपीस पहनी दिखीं। जिसपर स्टोन वाला काम हुआ है। बीच में पिंक स्टोन भी जोड़ा गया, जिससे उनका लुक परफेक्ट बना। साथ ही अनन्या ने एक लंबा नेकपीस भी पहना। कानों में भी पिंक स्टोन वाले इयररिंग्स पहनी दिख रही हैं। और, हाथ में एक्ट्रेस ने अलग- अलग डिजाइन के कंगन पहने। जिनकी गोल्ड और पिंक टोन है।

गुलाबी लहंगा आपको भी दे सकता है यूनिक लुक

गुलाबी लहंगा आपको भी दे सकता है यूनिक लुक

गुलाबी लहंगा पहनकर आप भी किसी शादी या फंक्शन में स्ले कर सकती हैं। बस ध्यान रहे कि आपके लहंगे पर भी वैसा ही काम होना चाहिए जैसे अनन्या के लहंगे पर है। और, साथ में जूलरी पेयर कर आप लुक को परफेक्ट बना लें। मिनिमल मेकअप, ग्लोसी लिप्स, स्लीक बन और माथे पर बिंदी लगाकर आप भी अनन्या का देसी लुक रिक्रिएट कर पाएंगी।

  • Related Posts

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    नईदिल्ली, हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू से अलग होने पर खुलकर बात की है. सिंगर ने बोला कि शादी 6 साल बाद उन्होंने तलाक…

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    अर्जुन तिवारी रायपुर, ऐसे तो इंसान इंसान अपने हिसाब से तरह तरह के बेजुबान जानवरों पशु पक्षियों से प्यार करते देखे जाते है परंतु एक गिलहरी के बच्चे को अगर…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..