WILD LIFE;दल से बिछडे हाथी ने गांव में घुसकर दो महिलाओं को कुचला, गांव में पसरा सन्नाटा

रायगढ़, जिले के लैलूंगा विधानसभा अंतर्गत ग्राम गेमकेला में बीती रात जंगली हाथी ने एक गांव में घुसकर घर के बाहर सो रही दो महिलाओं को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. वहीं इस दौरान एक ग्रामीण भी घायल हुआ है जिसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मृत महिलाओं के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, मृत महिला सुनीला लोहरा अपने घर के बाहर सो रही थी. इसी बीच एक हाथी अपने झुंड से बिछड़कर भटकते हुए बीती रात करीब 11:30 बजे जंगल से गांव की तरफ आ गया. यहां बस्ती में पहुंचते ही उसने पहले ही घर के सामने सो रही महिला सुनीला पर हमला कर दिया. हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया

सुनिला को कुचलने के बाद हाथी दूसरे मोहल्ले में जा पहुंचा. वहां भी उसने एक घर के सामने सो रही महिला सुशीला यादव 30 एवं उसके पति घसियाराम यादव पर भी हमला कर दिया. इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसके पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है. 

हाथी के हमले से एक ही रात में 2 महिलाओं की मौत हो जाने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. फिलहाल, वन विभाग ने हाथियों की निगरानी और आगे की स्थिति पर काबू पाने के लिए विशेष टीम तैनात की है.

  • Related Posts

    SCHOOL; सरगुजा में समस्या बताने 20 KM पैदल चलीं छात्राएं तो भड़के सीएम, एक फोन से नप गए प्रिंसिपल, वॉर्डन को नोटिस

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के अंबिकापुर के शिवपुर एकलव्य स्कूल की छात्राओं ने सोमवार को 20 किमी पैदल चलकर कलेक्टर को अपनी समस्या बताई थी। अब इस मामले में…

    JOBS; छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी