
नईदिल्ली, हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू से अलग होने पर खुलकर बात की है. सिंगर ने बोला कि शादी 6 साल बाद उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी है. एनएमएफ न्यूज से बात में सपना चौधरी ने खराब रिश्तों, प्यार और दूसरी शादी को लेकर बात की है. जब सब कुछ ठीक था, तब वे साथ थे, लेकिन जब रिश्ता काम करना बंद कर गया, तो उन्होंने अलग होने का ये फैसला लिया.
सपना चौधरी को मिला धोखा
सिंगर और डांसर ने इशारों-इशारों में बताया उन्हें धोखा मिला है. इंटरव्यू में सपना ने बोला प्यार केवल शारीरिक नहीं होता है. प्यार आत्मा से जुड़ा होता है. इसमें भावनाएं शामिल होती है. लेकिन मुझे लगता आदमी प्रैक्टिकल होते हैं, वहीं महिलाएं इमोशन में बह जाती हैं. सपना चौधरी ने कहा कि उनकी शादी में क्या गलत हुआ, यह केवल वह और उनके पति ही समझ सकते हैं.
खुद की पहचान भूल गईं सपना
सपना ने बताया कि शादी से उनके पर्सनल विकास पर असर पड़ा है. सपना ने बताया बिग बॉस से बाहर आने के बाद शादी की, एक ऐसा समय था जब उनकी पॉपुलैरिटी चरम पर थी. उनका कहना है कि उन्होंने एक पत्नी, मां और बहू के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई है. लेकिन बाद में उन्हें महसूस हुआ कि वह खुद की पहचान और अपने काम पर ध्यान देना ही भूल गई.

क्या करेंगी दूसरी शादी?
जब सपना से सवाल किया गया कि क्या वह तलाक के बाद दूसरी शादी करेंगी, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल वह ऐसा कुछ नहीं सोच रही हैं. उन्होंने खुद को एक इमोशनल इंसान बताया है. उन्होंने बताया कि वह बहुत गहराई से प्यार करता है, इसके बारे में तब ही सोचा जाएगा जब कोई ऐसा इंसान मिले जो प्यार के काबिल हो. सपना चौधरी ने साल 2020 में हरियाण के सिंगर और एक्टर वीर साहू से शादी की थी. कपल के दो बच्चे हैं.
पर्सनल अटैक करने वालों पर दिया सपना चौधरी ने करारा जवाब
पर्सनल अटैक करने वालों पर सपना ने करारा जवाब देते हुए कहा कि अक्सर लोग बोलते हैं कि मैंने अपने बच्चे छोड़ दिए, अरे मेरे बच्चे हैं मुझे पता है कि कैसी परवरिश करनी है. मुझे ये सब नहीं सिखाया गया कि बच्चे छोड़ दो. आपको मुझे मेरे काम को लेकर जज करना है तो करिए, लेकिन मेरी पर्सनल लाइफ पर कोई कमेंट मत कीजिए.




