SMUGGLING; 6 नग हीरे के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, देवभोग इलाके में बरसात के साथ तस्कर सक्रिय

गरियाबंद , छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने 6 नग बहुमूल्य हीरा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देवभोग इलाके में बरसात के साथ ही तस्कर सक्रिय हो जाते है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 28 सितम्बर रविवार को थाना गरियाबंद को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति जिला अस्पताल गरियाबंद के सामने रोड पर अपने पास बहुमुल्य खनिज सामाग्री हीरा रखा है, जिसे बेचने की फिराक में घुमते हुए ग्राहक का इंतजार करते खड़ा है। सूचना पर थाना गरियाबंद से पुलिस स्टाफ घटना स्थल रवाना होकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की। मौके पर एक संदिग्ध व्यक्ति मिला, जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम जैन कुमार नेताम पिता उम्र 45 वर्ष साकिन ग्राम छिंदौला थाना गरियाबंद का रहने वाता बताया। उक्त आरोपी की तलाशी लेने पर लोवर के जेब से एक सफेद कागज में लिपटा हुआ 06 नग हीरा खनिज पदार्थ अवैध रूप से मिला। अवैध हीरा रखने एवं बिक्री करने के संबंध में पुछताछ करने पर आरोपी जैन कुमार नेताम द्वारा बताया गया कि अवैध हीरा को रघुराम ध्रुव साकिन कोसमबुड़ा द्वारा बेचने के लिए दिया गया था।

उसे आरोपी जैन कुमार द्वारा आरोपी सूरज सोनी उम्र 30 साल साकिन जेल कॉलोनी बठेना थाना सिटी कोतवाली धमतरी एवं विशाल सोनी उम्र 25 साल साकिन जेल कॉलोनी बठेना थाना सिटी कोतवाली धमतरी को अवैध हीरा बेचने के लिए घटना स्थल में बुलवाया था। दोनों आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान पतासाजी करते हुए अवैध हीरे का बिक्री करता आरोपी रघुराम ध्रुव साकिन कोसमबुड़ा को गिरफ्तार किया गया।

  • Related Posts

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    महासमुंद, नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन पास आ रही है. वहीं इसके पहले छत्तीसगढ के महासमुंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां बीबीएम (BBM) कमेटी से जुड़े…

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    रायपुर, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कल कलेक्टोरेट परिसर स्थित टाउनहॉल में शांति समिति की बैठक में सभी समाज के प्रमुख नागरिक शामिल हुए और उन्हें होली व अन्य…

    You Missed

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!