SNAKE; सांप के डसने से सगी बहनों की मौत, जमीन में सोई थीं दो बहनें

बिलासपुर, जांजगीर चांपा जिले के ग्रामीण इलाके में घर में सो रही दो सगी बहनों को करैत सांप ने डस लिया और दोनों बहनों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली निवासी दीप्ति जांगड़े (19) और उसकी छोटी बहन अनन्या जांगड़े (16) मंगलवार की रात 8 बजे खाना खाने के बाद कमरे में जमीन पर बिस्तर बिछाकर सो गई। दोनों बहनों को रात करीब 11 बजे करैत सांप ने उन्हें डस लिया। दोनों बहनों को जब उल्टी होने लगी तो उन्होंने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। लाइट जलाकर देखने तो पता चला कि दोनों बहनों को सांप ने काटा था। इसके बाद तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान छोटी बहन अनन्या जांगड़े की पहले मौत हो गई, लेकिन बड़ी बहन दीप्ति जांगड़े की तबीयत बिगड़ते देख उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पंचनामा व पोस्टमार्टम करने के बाद स्वजन को सौंप दिया। दो बहनों की मौत से घर सहित डूमर पाली गांव में मातम पसरा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WORKSHOP; विद्यार्थियों को तनाव से निपटने के लिए नियमित दिनचर्या एवं समय-सारणी बनाने, आत्म-अनुशासन विकसित करने की सलाह

    रायपुर,राष्ट्रीय सेवा योजना, कृषि महाविद्यालय, रायपुर एवं युमेट्टा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महाविद्यालय के सेमिनार…

    AIIMS; एम्स रायपुर में दुर्लभ जन्मजात त्वचा रोग से पीड़ित बच्ची को बहु-विषयक विशेषज्ञ उपचार

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में चिकित्सा विशेषज्ञों की एक बहु-विषयक टीम ने इक्थियोसिस हाइस्ट्रिक्स (Ichthyosis Hystrix) से पीड़ित एक बच्ची का व्यापक उपचार शुरू किया है, जो…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’