RAILWAY; बिलासपुर-काचीगुडा के मध्य 8 फेरों  के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन

*यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु विशेष पहल

बिलासपुर, ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफ़र्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बिलासपुर-काचीगुडा-बिलासपुर के मध्य 08 फेरों  के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।
  गाड़ी संख्या 08263 बिलासपुर-काचीगुडा साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, बिलासपुर से 12 19, 26 मई व 02 जून 2025 को (04 फेरा) प्रत्येक सोमवार को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08264  काचीगुडा-बिलासपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, काचीगुडा से 13, 20, 27 मई व 03 जून 2025 को (04 फेरा) प्रत्येक मंगलवार को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनादगाँव, डोंगरगढ़ ,गोंदिया एवं वडसा स्टेशनों में दिया गया है |
     *गाड़ियों की समय सारिणी
  08263 बिलासपुर-काचीगुडा साप्ताहिक समर स्पेशल बिलासपुर से प्रत्येक सोमवार को 10.05 बजे रवाना होगी तथा भाटापारा आगमन 10.43 बजे, प्रस्थान 10.45 बजे, रायपुर आगमन 11.40 बजे, प्रस्थान 11.45 बजे, दुर्ग आगमन 12.40 बजे, प्रस्थान 12.45 बजे, राजनादगाँव आगमन 13.09 बजे, प्रस्थान 13.11 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 13.34 बजे, प्रस्थान 13.36 बजे, गोंदिया आगमन 14.35 बजे, प्रस्थान 14.45 बजे एवं वडसा आगमन 15.58 बजे, प्रस्थान 16.00 बजे तथा मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुये होते हुये दूसरे दिन 01.30 बजे काचीगुडा पहुंचेगी | इसी प्रकार 08264 काचीगुडा-बिलासपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन काचीगुडा से प्रत्येक मंगलवार को 04.30 बजे रवाना होगी तथा तथा मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुये वडसा आगमन 14.30 बजे, प्रस्थान 14.35 बजे, गोंदिया आगमन 16.15 बजे, प्रस्थान 16.25 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 17.28 बजे, प्रस्थान 17.30 बजे, राजनादगाँव आगमन 18.05 बजे, प्रस्थान 18.07 बजे, दुर्ग आगमन 18.50 बजे, प्रस्थान 18.55 बजे, रायपुर आगमन 19.30 बजे, प्रस्थान 19.35 बजे, भाटापारा आगमन 20.25 बजे, प्रस्थान 20.27 बजे तथा 21.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी |इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 06 जनरल, 09 स्लीपर, 02 एसी-III, 01 एसी-II, 01 एसी-III सह एसी-II, 01  एसी-I सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
*वाणिज्यिक ठहराव
    रास्ते में ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनादगाँव, डोंगरगढ़,  गोंदिया, वडसा चांदाफोर्ट, बल्लारशाह, शिरपुर कागजनगर, मंचियाल, रामागुंडा, काजीपेट, चर्लपल्लि, मलकाजगिरि स्टेशनों पर रुकेगी ।  यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें। 

  • Related Posts

    RAILWAY; भाटापारा स्टेशन पर टिकट चेकिंग, 192 मामलों से 1,02,780 रुपए जुर्माना

    रायपुर , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर भाटापारा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान दिनांक…

    STAND; रायपुर स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था बदलाव, आरक्षण केंद्र के पास नहीं, एक्सप्रेस-वे के पास रखे जाएंगे वाहन…

    0 वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क तय रायपुर, रायपुर रेलवे स्टेशन के शहर साइड में चल रहे स्टेशन पुनर्विकास एवं निर्माण कार्यों के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर