RAMP WALK;छत्तीसगढ की जूही ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा,रैम्प वॉक से दिया खास मैसेज

दुर्ग, इस साल का कान्स फिल्म फेस्टिवल(Cannes Film Festival) दुर्ग सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए खास रहा. 20 मई को फ्रांस में आयोजित इस कार्यक्रम में दुर्ग छत्तीसगढ़ की जूही व्यास ने रेड कॉरपेट में रैम्प वॉक कर ग्लोबल वार्मिंग और इसके संरक्षण का संदेश दिया. ऐसा करने वाली जूही व्यास छत्तीसगढ़ की पहली महिला बन गई.

जूही का कान्स में जलवा

20 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल के आयोजन में इस बार ग्लैमर से हटकर एक गंभीर संदेश देखने को मिला. छत्तीसगढ़ की जूही व्यास ने रेड कारपेट पर जलती हुई पृथ्वी को दर्शाती ड्रेस पहनकर ग्लोबल वॉर्मिंग की ओर दुनिया का ध्यान खींचा. वियतनामी डिज़ाइनर नगुयेन टी ट्रीन द्वारा तैयार की गई यह ड्रेस तापमान वृद्धि और पर्यावरण असंतुलन का प्रतीक थी. जूही ने ग्रीनपीस इंडिया और वॉइस ऑफ द प्लैनेट अभियान के तहत भारत का प्रतिनिधित्व किया.

ड्रेस से दिया ग्लोबल वॉर्मिंग का मैसेज

जूही ने कहा कि यह सिर्फ एक ड्रेस नहीं है, बल्कि उन लोगों की कहानी है जो चुपचाप जलवायु संकट झेल रहे हैं. एक मां होने के नाते, मुझे अगली पीढ़ी के लिए पृथ्वी की रक्षा करने की जिम्मेदारी और भी ज्यादा महसूस होती है. राष्ट्रीय निदेशक मोहिनी शर्मा के साथ उन्होंने समुद्री प्रदूषण, प्लास्टिक संकट और हाई सीस ट्रिटी जैसे मुद्दों को भी उठाया. एक छोटे से शहर से निकली यह आवाज आज भारत का नाम कान्स जैसे वैश्विक मंच पर गर्व से बुलंद कर रही है.

मिसेज इंडिया आईएनसी की फर्स्ट रनरअप रहीं

2022 में मिसेज इंडिया आईएनसी की फर्स्ट रनरअप बनीं. इसके बाद 2023 में कैलिफोर्निया में मिसेज ग्लोग पीपुल्स चॉइस का खिताब मिला. 2024 में चीन में मिसेज ग्लोब की जूरी में भारत से पहली प्रतिनिधि रहीं. और 2025 में पेरिस फैशन वीक में छह इंटरनेशनल डिजाइनर्स के लिए वॉक किया हैं.

  • Related Posts

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    0 होटल से टूर ऑपरेटर, होमस्टे, इको-टूरिज्म, एडवेंचर पर्यटन और सोशल मीडिया तक 10 श्रेणियों में होंगे , प्रत्येक विजेता को ₹11 हजार एवं मेमेंटो रायपुर, छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र…

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने राज्य के पर्यटन मानचित्र पर अपनी एक विशिष्ट और अमिट पहचान बनाई है। धमतरी जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। यहां रविशंकर सागर…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती