POST OFFICE; रायपुर प्रधान डाकघर में डाक एवं आधार सेवाओं का समय बढ़ा, स्पीड पोस्ट अब रात 10 बजे तक, रविवार को भी आधार अपडेट

रायपुर, आम नागरिकों और कार्यरत लोगों को बेहतर तथा समयानुकूल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डाक विभाग ने रायपुर में डाक एवं आधार सेवाओं के समय में विस्तार किया है। प्रवर अधीक्षक डाकघर, रायपुर संभाग हरिश कुमार महावर ने जानकारी दी कि रायपुर प्रधान डाकघर (जनरल पोस्ट ऑफिस) में स्पीड पोस्ट बुकिंग की सुविधा अब रात्रिकालीन 10:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस निर्णय से उन नागरिकों को विशेष लाभ मिलेगा जो कार्यालयीन समय के कारण डाक सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाते थे।
उन्होंने बताया कि आधार अपडेटेशन की सुविधा को अधिक सुलभ बनाने के लिए अब यह सेवा कार्यालयीन दिवसों के साथ-साथ प्रत्येक रविवार को भी रायपुर जनरल पोस्ट ऑफिस में उपलब्ध कराई जाएगी। इससे आधार से संबंधित संशोधन एवं अद्यतन कार्यों के लिए नागरिकों को अतिरिक्त समय और सुविधा प्राप्त होगी।
डाक विभाग द्वारा लागू की गई इन नई व्यवस्थाओं से डाक तथा आधार संबंधी सेवाएं अधिक नागरिक-केंद्रित, सरल और समयसापेक्ष बनेंगी। यह पहल जनसुविधा के प्रति डाक विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और आम जनता को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित करेगी।

  • Related Posts

    NHAI;तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद, अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, यातायात बेहतर बनाने पर जोर

    0रिंग रोड नंबर-1 के भाठागांव क्षेत्र में भी कार्रवाई रायपुर, राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने  भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा…

    GST; जीएसटी मामलों में अब कोई गिरफ़्तारी नहीं होगी, 5 करोड़ से ज़्यादा की गड़बड़ी पर ही केस चलेगा, GST काउंसिल का फ़ैसला

    0 कर प्रणाली में प्रक्रियागत सरलीकरण का नया अध्याय : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी नईदिल्ली, जीएसटी मामलों में अब कोई गिरफ़्तारी नहीं होगी। जीएसटी व्यवस्था में कारोबारियों और टैक्सपेयर्स को…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा