BANK; केन्द्रीय सहकारी बैंक शाखा मंदिर हसौद में शाखा प्रबंधक नहीं, स्टाफ भी कम, किसान हालाकान

रायपुर, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक रायपुर के अधीनस्थ मंदिर हसौद शाखा में शाखा प्रबंधक का पद रिक्त पड़ा हुआ है व स्टाफ की भी कमी है जिसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

शाखा प्रबंधक का रिक्त पद तुरंत भरने व‌ स्टाफ की कमी दूर करने की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने सहकारिता विभाग के पंजीयक कुलदीप शर्मा को व्हाट्स ऐप के माध्यम से व जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपेक्षा व्यास से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है । ज्ञापन में जानकारी दी गयी है कि इस शाखा के अधीन 7 समितियां हैं जिसके अंतर्गत 60 ग्राम आते हैं । इन ग्रामों के किसानों के खाते इस शाखा में है । इसके अतिरिक्त फिक्स डिपाजिट भी हैं ।

शाखा में रोजाना करीबन 60-70 लाख रुपये का संव्यवहार होने की जानकारी देते हुये बतलाया गया है कि खेती का मौसम शुरू हो गया है और समितियों में होने वाले खाद – बीज के भंडारण व‌ इसके उठाव में किसानों को होने वाले परेशानियों का भी पर्यवेक्षण शाखा प्रबंधक के न होने से प्रभावी रूप से नहीं हो पा रहा है । स्थिति के मद्देनजर तत्काल शाखा प्रबंधक व स्टाफ के रिक्त पदों पर पदस्थापना का आग्रह किया गया है । 

  • Related Posts

    TRANSFER; महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में लगातार प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। इसी क्रम में प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग में अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा बदलाव किया गया है।…

    GOVT; जीरामजी-पीएम आवास योजनाओं के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

    0 संभाग आयुक्त श्याम धावड़े ने मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग पर दिया जोर रायपुर, कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेड क्रॉस सभा कक्ष में गत दिवस पंचायत एवं…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती