STATUE; पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा में दरार, ठेकेदार पर लटकी तलवार, नाराज विधायक टोप्पो ने जांच के दिए निर्देश

अंबिकापुर, सरगुजा जिले के सीतापुर नगर के आहारा तालाब स्थित अटल परिसर में हाल ही में स्थापित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. प्रतिमा स्थापित होने के कुछ ही समय बाद उसमें दरारें दिखाई देने लगी हैं और सतह से पपड़ी निकलने की शिकायतें सामने आई हैं. इससे लाखों रुपये के सरकारी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस प्रतिमा के निर्माण के लिए शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप राशि स्वीकृत की गई थी, उसमें घटिया सामग्री और लापरवाही का इस्तेमाल किया गया. प्रतिमा की मौजूदा स्थिति देखकर लोगों में नाराजगी है और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.

मामला सामने आने के बाद सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं. विधायक ने साफ कहा है कि यदि जांच में निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी या अनियमितता की पुष्टि होती है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ब्लैकलिस्ट किया जाएगा.

विधायक रामकुमार टोप्पो ने दो टूक कहा कि विधानसभा क्षेत्र में किसी भी विकास कार्य में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जनता के टैक्स के पैसे से होने वाले निर्माण कार्य तय मानकों के अनुसार ही होने चाहिए. दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति, एजेंसी या ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOVT; छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान की धूम, 17 अगस्त तक चलेंगे राज्यस्तरीय देशभक्ति कार्यक्रम

    *राज्य में 14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस’ रायपुर, देश भर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 9 से 17 अगस्त 2026 तक मनाया जा रहा है। इस…

    TEMPLE; राज्यपाल रमेन डेका एवं विधायक पुरन्दर मिश्रा ने सपत्नीक किए महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन

    रायपुर/पुरी, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहि रमेन डेका एवं रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने सपत्नीक एवं सपरिवार पवित्र नगरी जगन्नाथपुरी पहुंचकर महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी के दर्शन किए…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र