STRIKE; हिट एंड रन कानून के विरोध में वाहन चालकों की हड़ताल से यात्री हलाकान, छत्तीसगढ़ में दिख रहा व्यापक असर

 रायपुर, हिट एंड रन कानून के विरोध में वाहन चालकों ने सोमवार सुबह से हड़ताल शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ में इसका मिला जुला असर देखने को मिल रहा है। उत्तर छत्तीसगढ़ के जशपुर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। जशपुर में बस स्टैंड से यात्री बसें रवाना नही हो पाईं। ट्रकों, डंपरों के पहिए भी थम गए हैं।

यात्री बस स्टैंड आने के बाद परेशान होकर अपने घर वापस जाने के लिए विवश हो रहे हैं। वाहन चालक संघ के सदस्यों ने सुबह बस स्टैंड पर एकत्र होकर जमकर नारेबाजी की और सरकार से काला कानून वापस लेने की मांग की है।

मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा हड़ताल

वाहन चालकों ने बताया कि हमारी मांग जब तक पूरी नही की जाएगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सरकार द्वारा कानून में किए गए संशोधन के तहत सड़क हादसे के बाद मौके से भागने वाले चालक को 10 साल की सजा और 8 लाख रुपये के जुर्माने का प्रविधान किया जा रहा है। हमारी मांग है कि सरकार इस काले कानून को वापस ले। एक्सीडेंट की घटना ड्रायवर कभी भी जानबूझकर नहीं करते हैं। वाहन चालक के विरूद्ध एक्सीडेन्ट करने पर कानून मे किये जा रहे संशोधन को निरस्त किया जाए। दुर्घटना के बाद चालक मौके से नहीं भागे तो जमा हुई भीड़ मारपीट करने के साथ कई बार जान तक ले लेती है।

वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा जो जुर्माना और सजा का प्राविधान किया है उसमे गरीब ड्राइवर कहां से राशि जमा भरेंगे और दस साल की सजा होने पर परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। ड्राइवर यूनियन ने सामूहिक रूप से नए कानून में संशोधन करने की मांग की है।

लंबी दूरी और लोकल बसों के पहिये थमे

बसों का परिचालन बंद होने से यात्री परेशान हो रहे है। क्रिसमस और नव वर्ष होने के कारण बसों मे यात्रियों का दबाव अधिक है। हड़ताल से लंबी दुरी से लेकर लोकल बसो के भी पहिये थम गए हैँ। हड़ताल का फायदा उठा कर, यात्रियों को बैठने के लिए पहुंचे, टैक्सी और चार पहिया वाहन चालकों से, बस ड्राइवरो की झड़प भी हुई। सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम, मौके पर पहुंच कर स्थिति को सम्हाला।

राजधानी में सब्जी की आवक प्रभावित

राजधानी रायपुर में ट्रक हड़ताल का असर नहीं दिखा। हालांकि थोक सब्जी बाजार में थोक सब्जी बाजार में सप्ताह के पहले दिन सब्जियों की आवक थोड़ी कमतर रही। सब्जी कारोबारियों का कहना है कि रोजाना की आवक से लगभग 60 फ़ीसदी गाड़ियां पहुंची। पहले दिन ग्राहकी कमजोर रहने के कारण सब्जियों की कीमतों पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ा, वहीं कुछ पेट्रोल पंप को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश पेट्रोल पंपों में सप्लाई ठीक रही। कारोबारियों का कहना है कि अगले एक-दो दिनों में ट्रक हड़ताल का असर सामने आ सकता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CANNABIS; 50 करोड़ के 100 क्विंटल गांजा के साथ 501 आरोपी गिरफ्तार, उडीसा के सरहदी इलाके से गांजा लाते हैं छत्तीसगढ

    0 उडीसा में 6,632.197 एकड़ में होती है गांजे की अवैध खेती, पांच राज्यों में फैले नेटवर्क पर कसा शिकंजा महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले को गांजा तस्करों का स्वर्ग…

    FIRING; टाइगर श्रॉफ पर हमले में तीन शूटर कोटा से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

    मुम्बई, महाराष्ट्र के मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने 4 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, गिरफ्तारी को लेकर…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच