STRIKE; रायपुर AIIMS के डॉक्टर आज हड़ताल पर, आंबेडकर की ओपीडी भी बंद

रायपुर, कोलकाता में जूनियर डॉक्टर की हत्या का विरोध लगातार जारी है। घटना के विरोध में रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में शनिवार को भी ओपीडी बंद रहेगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आवाहन में छत्‍तीसगढ़ के डॉक्टरों ने भी 24 घंटे की हड़ताल करने की घोषणा की है। इससे पहले शुक्रवार को एम्स के डॉक्टरों ने हड़ताल किया। डॉक्टरों के हड़ताल में रहने के कारण ओपीडी प्रभावित हुई। बाहर से इलाज कराने पहुंचे मरीजों को परेशानी हुई। उन्हें बिना इलाज करवाए ही वापस लौटना पड़ा। आपातकालीन सेवाएं जारी रही। यहां पर डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज किया।

स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए उठाएं आवश्यक कदम

फैकल्टी एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि हम भी पूरे देश के अपने सहयोगियों के साथ एकजुटता में खड़े हैं। इस जघन्य कृत्य की निंदा करते हैं। अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि त्वरित कार्रवाई कर न्याय सुनिश्चित करें और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं। एक युवा चिकित्सा पेशेवर पर किया गया यह निर्मम हमला पूरे स्वास्थ्य समुदाय पर हमला है, जो स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा झेली जा रही असुरक्षा को उजागर करता है।

डायरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त) ने कहा कि हमें उम्मीद है कि कानून एजेंसियां दोषियों को पकड़ेंगी और दिवंगत आत्मा और उसके परिवार को न्याय दिलाएंगी। एम्स रायपुर के रेजिडेंट्स और फैकल्टी, देशभर के चिकित्सकों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हुए, छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों के गरीबों का उपचार करते रहेंगे।

जूनियर डॉक्टरों ने निकाली रैली

आंबेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने शुक्रवार को हत्या के विरोध में रैली निकाली। रैली में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन, इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने कैंडल मार्च निकाली। रैली मेडिकल कॉलेज कैंपस से शुरू होकर तेलीबांधा मरीन ड्राइव चौपाटी तक निकली।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक की ‘लंग स्टेपलर’ तकनीक से हुई सर्जरी से मिली नई जिंदगी

    0 इमरजेंसी में सफल लोबेक्टॉमी सर्जरी, फेफड़े का संक्रमित हिस्सा काटकर निकाला, बीमारी से दी राहत रायपुर, राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के हार्ट, चेस्ट एवं…

    HEALTH; महिला के पैर में रॉड डाली, स्क्रू लगाना भूल गए डॉक्टर, कोरबा के मेडिकल कॉलेज का कारनामा

    बिलासपुर, कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. सड़क हादसे में घायल महिला के पैर का ऑपरेशन तो कर दिया गया,…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…