रायपुर, कोटवार एसोसियेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के कल आव्हान पर प्रदेश के 16000 कोटवार हड़ताल पर रहकर 140 तहसील मुख्यालय में धरना देकर अपनी 6 सूत्रीय मांग का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा। रायपुर जिसे के कोटवार कर्मचारी भवन में एकत्र होकर अपनी मांगों को बुलंद किया एवं सायं 4 बजे मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रायपुर को 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
राजधानी रायपुर के कार्यक्रम में चंद्रशेखर तिवारी प्रांताध्यक्ष छ.ग. तृतीय वर्ग शास. कर्मचारी संघ, अनिल श्रीवास्तव संरक्षक छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शास. कर्मचारी संघ कोटवार संघ के जिलाध्या दिनेश चौहान प्रांतीय कोषाध्यक्ष भूषण मानिकपुरी, बंशी दास, अर्जुन दास, जगमोहन दास, रतनू दास ने प्रदर्शनकारी कोटवारों को संबोधित किया।

कोटवार एसोसियेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष प्रेम किशोर बाघ एवं प्रवक्ता गिरवर दास मानिकपुरी ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि मांगों में प्रमुख रूप से कोटवारों को नियमित करते हुए राजस्व विभाग में संविलियन किया जावे। केन्द्र सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम मजदूरी 20,000/- रूप्ये मासिक कोटवारों को दिया जावे। शासन के निर्देशानुसार मृतक कोटवार के परिवार के सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति के रूप में कोटवार को रखा जावे। अनुकम्पा नियुक्ति दिए जाने में ग्राम पंचायत एवं नगर निगम क्षेत्र में स्थित गांव के कोटवारों को यथावत रखा जावे। उन्हे नौकरी से पृथक न किया जावे।
कोटवारों को प्रतिमाह नियमित रूप से पारिश्रमिक का भुगतान किया जावे। कोटवारों से बेगारी न करवाई जावे केवल शासकीय कार्य लिया जावे जो शासन द्वारा निर्धारित है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जो वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष है अपने मुख्यमंत्री के काल में प्रदेश के 16000 कोटवारों के सम्मेलन में रायपुर अथवा राजनांदगांव में कोटवारों का 5 लाख बीमा किया जाने की घोषणा की थी। उसका पालन किया जावे। कोटवारों को फर्जी शिकायत के आधार पर प्रताड़ित न किया जावे और न ही नौकरीसे निकाला जावे। शासन के प्रावधान के अनुसार जांचकर न्याय दिया जावे।







