SUICIDE; परीक्षा के दिन ही MBBS छात्र की हाॅस्टल में मिली लाश, मचा हड़कंप

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा से बड़ी खबर सामने आई है। मेडिकल काॅलेज के हाॅस्टल के कमरे में लाश मिलने से सनसनी मच गई है। मृतक युवक जिले के मेडिकल काॅलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रहा था। कल परीक्षा भी थी। इसी बीच छात्र का शव कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया है। कल हुई यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

मृतक छात्र हिमांशु कश्यप बिलासपुर का रहने वाला था और कोरबा मेडिकल काॅलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में अध्ययनरत था। बताया जा रहा है कि कल ही प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा थी। हिमांशु जब परीक्षा में शामिल नहीं हुआ तो कॉलेज के अन्य छात्र हिमांशु का हाल चाल जानने उसके रूम पहुंचे। इस दौरान हिमांशु के रूम का दरवाजा अंदर से बंद था। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन को इसकी जानकारी दी और हिमांशु के कमरे का दरवाजा खुलवाया गया।

छात्रों ने कमरे के अंदर देखा तो हिमांशु की लाश पंखे से बंधे फंदे पर लटक रही थी। छात्रों ने तत्काल इसकी जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों को दे दी है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन बिलासपुर से कोरबा पहुंचे है। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल छात्र ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    SC; ‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना रेप की कोशिश नहीं’, हाई कोर्ट के फैसले पर CJI की आपत्ति, मांगा जवाब

     नईदिल्ली, पटना हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए बेहद अजीबोगरीब फैसला सुनया था. आपको याद होगा कि इसी साल 9 जुलाई को पटना हाई कोर्ट ने एक…

    CRIME; कंटेनर से 111 किलो गांजा, दो वाहन समेत एक करोड का माल जब्त, 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    0 गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई महासमुंद, छत्तीसगढ़-ओडिशा अंतर्राज्यीय सीमा पर गांजा तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन निश्चय के तहत थाना सिंघोड़ा पुलिस और…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर