CHEATING; व्यापम की परीक्षा में हाईटेक नकल करती पकड़ी गई परीक्षार्थी पर FIR दर्ज

0 सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा

बिलासपुर , छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल का एक बड़ा और संगठित मामला सामने आया था, जिसके बाद व्यापम ने परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाते हुए आरोपी परीक्षार्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

बता दें कि यह घटना बिलासपुर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरकंडा (परीक्षा केंद्र क्रमांक 1309) की है, जहां रविवार को एक परीक्षार्थी ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से नकल करने का प्रयास किया। जैसे ही यह मामला पकड़ में आया, केंद्र प्रशासन ने पूरे मामले की जानकारी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) को दी और सरकंडा थाना पुलिस को सूचना देकर संबंधित परीक्षार्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

ऐसे हुआ खुलासा 

जानकारी के अनुसार, परीक्षा केन्द्र परिसर के बाहर मौजूद अनुराधा बाई नामक युवती वॉकी-टॉकी, टैबलेट, ब्लूटूथ डिवाइस और मोबाइल फोन की मदद से अंदर कक्ष क्रमांक 7 में बैठी परीक्षार्थी अन्नु सूर्या (रोल नंबर 13091014) को उत्तर भेज रही थी। यह पूरी चालबाजी तब उजागर हुई जब एक सतर्क ऑटो चालक को युवती की गतिविधियों पर शक हुआ। उसने तुरंत अपने परिचित एनएसयूआई नेता विकास ठाकुर को सूचना दी। इसके बाद विकास अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और पाया कि युवती के पास हाईटेक डिवाइसेस हैं, जिनके जरिए वह परीक्षा हॉल में बैठी परीक्षार्थी को उत्तर भेज रही थी। बाहर बैठी युवती से पूछताछ करने पर परीक्षा में शामिल उसकी सहेली का भी खुलासा हुआ।

हिडन कैमरा, माइक्रो स्पीकर, लैपटॉप जब्त

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर परीक्षा स्टाफ ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए परीक्षार्थी अन्नु की तलाशी ली। तलाशी के दौरान हिडन कैमरा और माइक्रो स्पीकर जैसी हाईटेक डिवाइसेस उसके अंतःवस्त्रों में छिपी हुई पाई गईं। यह सभी उपकरण नकल में उपयोग किए जा रहे थे। घटना का पूरा वीडियो मौके पर मौजूद युवकों द्वारा बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

व्यापम और जिला प्रशासन ने इस मामले को बेहद गंभीर बताया है और स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई गई है। भविष्य में इस तरह की किसी भी अनुचित गतिविधि पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई