SUICIDE;घरेलू कलह में उजड़ा परिवार, पत्नी रूठकर गई मायके तो आहत पति ने दो बच्चों के साथ जहर खाकर दी जान…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक ही परिवार के तीन लोगों के आत्महत्या करने की हृदयविदारक घटना सामने आई है. दो बच्चों के साथ पिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतक रमेश कुमार पटेल और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. करीब एक सप्ताह पहले वह मायके चली गई थी. पूरा मामला नैला चौकी क्षेत्र की है. 

जानकारी के मुताबिक, मृतक रमेश कुमार पटेल बुधवार सुबह 8 बजे कटनाई गांव में धान कुटवाने के लिए आया था. उसे करीब करीब 11:30 बजे उसके बेटे और दोनों नाती की घर में मृत पड़े होने की सूचना मिली. तत्काल वह अपने बेटे के घर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई. मौके पर तीनों के शव को बरामद किया गया. मृतकों की पहचान मृतकों में रमेश कुमार पटेल (35 वर्ष), आदर्श पटेल (3 वर्ष) और अभिनव पटेल (लगभग 2 वर्ष) के रूप में की गई. दोनों बच्चों के बाद खुद भी जहर सेवन कर लिया. घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है.      

पत्नी से वापस लौटने से किया था मना 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक रमेश कुमार पटेल का लगभग एक सप्ताह पूर्व अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी. मंगलवार को रमेश कुमार पटेल अपनी पत्नी को वापस लाने उसके मायके गया था. इस दौरान पत्नी ने वापस से मना कर दिया, जिसके बाद रमेश अकेला घर लौट आया था.

फॉरेंसिक टीम जुटी

घटना की सूचना पर चौकी नैला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. घटनास्थल को सील कर मर्ग कायम किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे स्वयं घटनास्थल पहुंचीं. CSP खापर्डे ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों को हर पहलू पर जांच के निर्देश दिए. फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. फिलहाल पूरे मामले की संजीदगी से जांच में जुटी हुई है. 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COURT; रेत चोरी के मामले में पहली बार सजा, विशेष न्यायालय ने कहा ‘धरती सभी की जरूरत पूरी करती है, लालच नहीं’

    बिलासपुर. प्राकृतिक संसाधन सार्वजनिक संपत्ति और सामूहिक धरोहर हैं. निजी स्वार्थ के लिए नदियों का सीना चीरकर अंधाधुंध अवैध दोहन करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. अरपा नदी…

    ACCIDENT; भीषण सड़क हादसे में तीन मौसेरे भाइयों की मौत, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक

    बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक सडक हादसे में तीन भाइयों की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है. रायपुर-पलारी मार्ग के घोंटिया मोड़ पर खड़े ट्रक में…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा