SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

नईदिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल को लेकर फिल्ममेकर नीरज पांडे को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि यह टाइटल समाज के एक वर्ग को बदनाम करता है और नैतिकता के खिलाफ है। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर तब तक रोक लगा दी है, जब तक नया टाइटल नहीं बताया जाता।

नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल पर छिड़े विवाद में अब सुप्रीम कोर्ट ने दखल दिया है। कोर्ट ने फिल्म मेकर्स पर कड़ा रुख जताते हुए ऐसा टाइटल रखने के पीछे का कारण पूछा। साथ ही फटकार लगाई कि जब तक नया नाम नहीं बताया जाएगा, तब तक फिल्म रिलीज नहीं होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार (12 फरवरी 2026) को अतुल मिश्रा द्वारा दायर की गई जनहित याचिका (PIL) पर सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बीवी नागारत्न और जस्टिस उज्जवल भूयन की बेंच ने सुनवाई की, जिसमें फिल्म के टाइटल से ब्राह्मण समाज को बदनाम करने का आरोप लगाया गया। बेंच ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) और फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे को नोटिस जारी किया है।

कोर्ट ने कहा कि वह संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a)) के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का सम्मान करती है, लेकिन यह अधिकार पूरी तरह से बिना रोक-टोक नहीं है। इस पुर कुछ सीमाएँ भी लागू होती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के नाम पर सवाल उठाते हुए मेकर्स से पूछा, “आप इस तरह के शीर्षक से समाज के एक वर्ग को नीचा क्यों दिखाना चाहते हैं?”

कोर्ट ने ‘घूसखोर पंडत’ फिल्म के मेकर्स को टाइटल वापस लेने और नए टाइटल घोषित करने को लेकर एफिडेविट जमा करने के निर्देश दिए हैं। मामले में अगली सुनवाई 19 फरवरी 2026 को तय की गई है।

  • Related Posts

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में चित्रकोट जलप्रपात के…

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    एक दौर हुआ करता था जब फिल्मों के साथ रजत  स्वर्ण और हीरक जयंती  जैसे शब्द जुड़ा करते थे। पच्चीस सप्ताह चली तो रजत, पचास तो स्वर्ण और साठ सप्ताह…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र