SUSPEND; डिजिटल फसल सर्वेक्षण में उदासीनता, पांच पटवारी निलंबित, कलेक्टर की सख्त कार्रवाई

0 कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तत्काल प्रभाव से निलंबन

महासमुंद, छत्तीसागढ के महासमुंद जिले में डिजिटल फसल सर्वेक्षण एवं राजस्व संबंधी कार्यों में लापरवाही और अनियमितता बरतने वाले पांच पटवारियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा राजस्व कार्यों की नियमित समीक्षा एवं कारण बताओ नोटिस के जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने के उपरांत संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा पांच पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 के डिजिटल फसल सर्वेक्षण (DCS) के अंतर्गत शेष खसरों का पीवी ऐप (PV APP) के माध्यम से भौतिक सत्यापन एवं गिरदावरी कार्य 30 सितंबर 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद निर्धारित समय-सीमा में कार्य प्रारंभ नहीं करने तथा संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर संबंधित पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

इसी क्रम में तहसील बसना के पटवारी हल्का क्रमांक-02 के पटवारी उदय प्रकाश राजपूत को डिजिटल फसल सर्वेक्षण एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। इसी प्रकार तहसील सरायपाली के पटवारी जितेंद्र सिंह बाघ को ग्राम पड़कीपाली में शासकीय भूमि को स्वेच्छानुसार अन्य कृषक के नाम पर पटवारी अभिलेख में दर्ज करने तथा तहसील महासमुंद के पटवारी हरीश चंद्राकर को ग्राम बड़गांव में खसरा नंबर की वास्तविक स्थिति छिपाकर दोबारा नामांतरण करने के मामले में निलंबित किया गया है।

इसके अतिरिक्त तहसील बागबाहरा की पटवारी सुश्री कंचन साहू एवं पटवारी लुकेश यादव को डिजिटल फसल सर्वेक्षण के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार भौतिक सत्यापन कार्य नहीं करने के कारण निलंबित किया गया है। संबंधित पटवारियों के कृत्यों को कदाचरण, अनुशासनहीनता एवं शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही मानते हुए छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के उपनियम (1)(क) के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है।निलंबन अवधि में संबंधित पटवारियों का मुख्यालय निर्धारित तहसील कार्यालय में नियत किया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DM; रजिस्ट्री के बाद भी नामांतरण में देरी, रायपुर की तहसीलों में 250 से ज्यादा मामले लंबित; 5 साल से अटके प्रकरण

    रायपुर, सरकार ने भू-अभिलेख नामांतरण प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए नई गाइडलाइन के तहत कार्य होना है। उसके बावजूद जिले में सैकड़ों मामले ऐसे हैं, जो दो साल से…

    FIR; वन कर्मियों को चार घंटे बंधक बनाने वाले 10 ग्रामीणों पर जुर्म दर्ज, अवैध शिकार की खबर पर पहुंचा था अमला

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम तमोरा के वनखंड कक्ष क्रमांक 95-96 में जंगली सुअर के अवैध शिकार और वन्य मांस के अवैध विक्रय की…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा