
रायपुर, छत्तीसगढ राज्य मंडी बोर्ड के अधीनस्थ रामानुजगंज मंडी के वरिष्ठ सचिव डॉ. मालिक राम पोर्ते को निलंबित कर दिया गया है। उन्हे जगदलपुर संभागीय कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हे जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी मालिक राम पोर्ते को गत दिवस नोटिस जारी किया जाकर स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसी सिलसिले में उन्हे निलंबित कर दिया गया है। जारी निलंबन आदेश के मुताबिक श्री पोर्ते पर बिना अनुमति प्रेस वार्ता करने ,आदेशों का पालन नहीं करने , मंडी बोर्ड एवं सरकार की छबि धूमिल करने, प्रबंधन के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने एवं कार्य में वित्तीय अनियमितता का आरोप है।
श्री पोर्ते छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी और छत्तीसगढ मंडी बोर्ड कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज कृषि उपज मंडी समिति में वरिष्ठ सचिव के पद पर भी कार्यरत रहे हैं।







