Swati Maliwal; बदसलूकी मामले से उठेगा पर्दा, स्वाति मालीवाल ने दर्ज कराया बयान, एक्शन में दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी के मामले में अब पर्दा उठ सकता है।मामले में पुलिस के घर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम ने उनसे गुरुवार को लगभग चार घंटे तक पूछताछ की। इसी दौरान स्वाति मालीवाल ने अपना बयान दर्ज कराया है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है।

इसी मामले में आज राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी स्वतः संज्ञान लिया। एनसीडब्ल्यू ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजकर एक्शन रिपोर्ट देने को कहा है। इसके बाद एडिशनल पुलिस कमिश्नर प्रमोद सिंह कुशवाहा और उत्तरी जिला की महिला एडिशनल डीसीपी स्वाति मालीवाल के सरकारी आवास पर पहुंचे। करीब चार घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस उनके आवास से निकल गई।

सूत्रों के मुताबिक ये अधिकारी स्वाति से बात करके उनसे जानने पहुंचे थे कि आखिर क्यों वह शिकायत नहीं दे रही हैं? उन पर कोई शिकायत न देने के लिए दबाव तो नहीं बना रहा है? वह कब तक शिकायत देंगी? उन्हें कहीं से धमकी तो नहीं मिल रही है? वह पुलिस सुरक्षा तो नहीं चाह रही हैं? इन सभी बिंदुओं पर पुलिस अधिकारियों ने स्वाति से बात की। 

मामले में सीएम से हो सकती है पूछताछ

पुलिस के अधिकारी दोपहर करीब 1.30 बजे स्वाति के दीन दयाल मार्ग स्थित आवास पर पहुंची थी। इस मामले में गृह मंत्रालय के निर्देश पर पुलिस कई कदम उठा रही है। सूत्रों के मुताबिक, अगर स्वाति मालीवाल पुलिस अधिकारी को शिकायत देती है, तब पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर देगी। इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके निजी सचिव बिभव कुमार समेत घटना के दौरान सीएम के आवास पर मौजूद सभी स्टाफ से पूछताछ की जाएगी।

बिभव कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया

बता दें, राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वाति के साथ मारपीट मामले में बिभव कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया है। एनसीडब्ल्यू ने बिभव कुमार को कल (17 मई) को आयोग के सामने पेश होने के लिए बुलाया है। मालूम हो कि बिभव कुमार पर दिल्ली में सीएम आवास पर आप सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट का आरोप लगा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…