Swine Flu; स्वाइन फ्लू से दो महिलाओं की मौत… ‘लंबे समय तक रहे सर्दी-जुकाम तो नजरअंदाज न करें‘

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से दो महिला की मौत हो गई। दोनों मामले बिलासपुर के हैं। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने लोगों को लक्षणों के बारे में बताया है। साथ ही टीमों को तैनात किया गया है ताकि संदिग्ध मरीजों की पहचान की जा सके।

स्वाइन फ्लू से मौत का पहला मामले कोरिया जिले के ग्राम पंडोपारा निवासी 51 वर्षीय महिला का है। महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। 4 अगस्त को रेफर कर अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला की स्थिति लगातार खराब होती गई। उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन शुक्रवार को मौत हो गई।

दूसरा मामला जांजगीर चांपा के ग्राम लक्षनपुर में रहने वाली 66 वर्षीय महिला का है। 6 अगस्त को महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में दिक्कत बढ़ने के बाद परिजन 8 अगस्त की सुबह अपोलो अस्पताल से निकाल कर शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए थे, जहां मरीज की मौत हो गई।

स्वाइन फ्लू के नौ मरीज

29 जुलाई से 9 अगस्त तक की अवधि में अपोलो अस्पताल में 9 मरीज स्वाइन फ्लू के मिले हैं। इनमें पांच मरीज बिलासपुर जिले के हैं। दो मरीज कोरिया और एक जांजगीर का है। वर्तमान में पांच मरीजों का अपोलो अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन शासकीय व निजी अस्पताल से मरीजों की जानकारी ली जा रही है। जिले में लगातार जन चौपाल आयोजित कर लोगों को विभिन्न मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। स्वाइन फ्लू के लक्षणों और आम सर्दी-जुकाम से फर्क के बारे में बताया जा रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BIOMEDICAL WASTE; कमिश्नर एमडी.कावरे ने अस्पतालों के बेड नहीं, वजन आधारित शुल्क व्यवस्था लागू करने के दिए निर्देश

    0 संभाग के 1600 अस्पताल एवं क्लीनिकों का बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन पर संभाग स्तरीय मंथन रायपुर, बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने…

    HEALTH; बीमारों को पड़ेगा भारी !, 1 अप्रैल से 1000 दवाएं होंगी महंगी, छोटी-बड़ी बीमारियों पर होगा असर

    नईदिल्ली, देश में 1000 से ज्यादा जरूरी दवाओं के दाम बढ़ने जा रहे हैं. यह बढ़ोतरी WPI के आधार पर करीब 0.6% की अनुमति के बाद हो रही है. हालांकि,…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम