T20; सूर्यकुमार यादव से छीनी गई टी20 टीम की कप्तानी, अगले 24 घंटे में मिलेगा भारत को नया कप्तान !

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट जगत से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. अपनी नेतृत्व में भारत को घरेलू मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के सिर्फ तीन महीने बाद ही सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया गया है. बीसीसीआई के इस फैसले के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि अब आगे टी20 टीम में भी उनकी जगह बनना मुश्किल होगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सूर्या को कप्तानी से हटाने का फैसला इसी महीने होने वाले आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले लिया है. माना जा रहा है कि अगले 24 घंटे टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान के नाम पर मुहर लग जाएगी. बीसीसीआई, टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स मिलकर नया कप्तान चुनेंगे.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बीसीसीआई के एक बड़े अधिकारी ने इस बारे में बताया कि कोच गौतम गंभीर, सेलेक्टर्स और बोर्ड ने मिलकर यह तय किया है कि भारतीय टीम को अब एक नए कप्तान के साथ आगे बढ़ना चाहिए. हालांकि, सूर्या की कप्तानी में टीम ने वर्ल्ड कप जीता, लेकिन उनकी मौजूदा फॉर्म और भविष्य को देखते हुए मैनेजमेंट ने अब आगे बढ़ने का फैसला किया है.’

अधिकारी ने आगे कहा, ‘उन्हें आगे टीम चयन के लिए नहीं चुना जाएगा और इस फैसले के बारे में जल्द ही सूर्या को बता दिया जाएगा.’ बता दें कि भारतीय टीम को इसी महीने आयरलैंड में दो और फिर इंग्लैंड में पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है.

खराब फॉर्म के चलते हुई छुट्टी
पिछले दो साल से सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म टीम के लिए बड़ी चिंता बनी हुई थी. साल 2026 के आईपीएल सीजन में तो उनका प्रदर्शन और भी खराब रहा. हालांकि, उन्होंने सीजन के अपने आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक अर्धशतक जरूर लगाया, लेकिन पूरे सीजन उनका बल्ला खामोश रहा. उन्होंने 13 मैचों में सिर्फ 270 रन बनाए.

टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला
इसी साल मार्च में भारत ने उनकी कप्तानी में अपना तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप जरूर जीता, लेकिन बतौर बल्लेबाज सूर्या का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा, जिसके बाद उन्हें लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे. सूर्या को साल 2024 में वेस्टइंडीज में हुए वर्ल्ड कप को जीतने के बाद टीम इंडिया का नया कप्तान नियुक्त किया गया था, क्योंकि रोहित शर्मा ने ट्रॉफी जीतने के साथ ही इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IPL; ये आरसीबी का युग है, लगातार दूसरी बार बनी आईपीएल चैंपियन, विराट की ऐतिहासिक पारी

    अहमदाबाद, एक दौर था जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को ‘चोकर्स’ कहा जाता था. टीम को अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने के लिए 17 साल का इंतजार करना पड़ा था. मगर…

    IPL; नवा रायपुर में 10 व 13 मई को आईपीएल मैच,  रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस के हार्दिक-रोहित को देखने उमड़े फैंस

    0 आईपीएल मैच की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक , सुरक्षा, ट्रैफिक, आग व आपदा प्रबंधन के दिए निर्देश,  एसओपी का पालन अनिवार्य, सभी गेट पर वालेंटियर रखने के निर्देशरायपुर, मुंबई इंडियंस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…