T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से शिकस्त देकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया. भारत की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी रन चेज की. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मिली इस शानदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ने खिताबी जीत की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं. सेमीफाइनल की जंग और भी रोमांचक होने वाली है, क्योंकि 5 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड से होगा.

सैमसन की शानदार फॉर्म और टीम इंडिया के बढ़ते आत्मविश्वास ने फैंस की उम्मीदें सातवें आसमान पर पहुंचा दी हैं. इस जीत ने न केवल भारत को अंतिम-4 में पहुंचाया, बल्कि विरोधी टीमों को भी कड़ा संदेश दे दिया है कि ‘मेन इन ब्लू’ अब ट्रॉफी से चंद कदम ही दूर हैं.

वेस्टइंडीज की ओर से रखे गए 196 रन के लक्ष्य पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 19. 2 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करने आए अभिषेक शर्मा फेल रहे. फील्डिंग में दो कैच छोड़ने वाले अभिषेक बल्लेबाजी में भी फ्लॉप रहे. वह 11 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें अकील हुसैन की गेंद पर शिमरोन हेटमायेर ने कैच किया. तीसरे नंबर पर उतरे ईशान किशन भी लगातार दूसरी पारी में फ्लॉप रहे. उन्हें जेसन होल्डर की गेंद पर हेटमायेर ने कैच किया. ईशान छह गेंदों पर 10 रन बना सके. कप्तान सूर्यकुमार यादव भी 16 गेंदों पर 18 रन बनाकर चलते बने.  तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाए.  हार्दिक पंड्या 13 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए.

भारत के खिलाफ ‘क्वार्टर फाइनल’ की तरह खेले गए टी20 वर्ल्ड कप सुपर आठ मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 195 रन बनाए. रोस्टन चेस ने दो जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 25 गेंद में 40 रन बनाए. उन्होंने शाइ होप के साथ पहले विकेट के लिये 68 रन की साझेदारी की. होप ने 33 गेंद में 32 रन बनाए. दोनों ने अच्छी शुरूआत करते भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया. भारत ने हालांकि 12वें ओवर में वापसी की जब जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट चटकाए. इसके बाद हालांकि रोवमैन पॉवेल और जैसन होल्डर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 35 गेंद में 76 रन की अटूट साझेदारी की. पॉवेल ने 19 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 34 रन बनाये जबकि होल्डर ने 22 गेंद में 37 रन बनाये जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे.बीच के ओवरों में बुमराह ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन भारत ने उन्हें डैथ ओवरों के लिये बचाकर रखा जिसका कोई फायदा नहीं हुआ.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; अभिषेक-संजू को सिखाने की जरूरत नहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 जीतने के बाद गदगद हुए श्रेयस अय्यर

    नई दिल्ली, न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 226 रनों के विशाल लक्ष्य को 19.4 ओवर में…

    T20; न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज, अब तक 1.10 लाख टिकट हुए सोल्ड आउट

    नईदिल्ली, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने से पहले ही मेजबान देश में क्रिकेट प्रशंसकों का उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय टीम…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच