WEATHER;छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में, मैनपाट में 4 डिग्री तक उतरा तापमान

रायपुर, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही बादल छंटने के साथ छत्तीसगढ़ में फिर से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी इलाके में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है. मैनपाट में तापमान 4 डिग्री तक उतर गया है. ठंड बढ़ने से जशपुर शहर और पठारी क्षेत्रों में खेत खलिहानों और गाड़ियों के ऊपर ओस की बूंदें जमने लगी है.

छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, यहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस चला गया है. सुबह घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से कम हो गई है. वहीं रायपुर में दिन का तापमान 26.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रहा. माना में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 2.4 डिग्री कम था.

छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में दुर्ग संभाग सबसे ठंडा है. बुधवार को दुर्ग में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम था. दुर्ग जिले में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है. राजनांदगांव में भी दिन का तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

  • Related Posts

    CYCLONE; आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, ट्रेनें-फ्लाइट रद्द, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

     नई दिल्ली, बंगाल की खाड़ी में बना गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके को पार कर चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 3 नवंबर की…

    CYCLONE; छत्तीसागढ में ‘मुरासु’ दिखाएगा असर, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

    रायपुर, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के प्रभाव से दुर्ग संभाग सहित समूचे छत्तीसगढ़ में अगले दो से तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश