TENDU LEAVES; बस्तर में तेन्दूपता की छिटपुट तोडाई शुरु, 50 से ज्यादा गांवों में पहली बार हो रहा है हरा सोना का संग्रहण

नारायण भोई

रायपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अप्रैल 2026 के मध्य से तेंदूपत्ता की तोड़ाई (संग्रहण) शुरू हो गई है। आदिवासी ग्रामीण जंगलों में जाकर तेंदूपत्ता तोड़ रहे हैं और उसे सुखाकर गड्डियां (बंडल) बना रहे हैं। इस साल सुकमा और बीजापुर के अति-नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 50 से अधिक नए गांवों में भी पहली बार सरकारी तौर पर तेंदूपत्ता की खरीदी की जा रही है। दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और जगदलपुर जिलों में 18-20 अप्रैल के बीच खरीदी शुरू होने की संभावना के साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में पत्ता तोड़ने का काम शुरू हो गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने इस वर्ष दर बढ़ाकर ₹5500 प्रति मानक बोरा कर दी है। यह कार्य मुख्य रूप से अप्रैल से जून तक चलता है, जिसमें आदिवासी महिलाएं प्रमुख भूमिका निभाती हैं। 31 मार्च 2026 से बस्तर समेत छत्तीसगढ के नक्सलमुक्त होने के दावे के साथ खासकर बस्तर संभाग में इस वर्ष तेंदूपत्ता संग्रहण को लेकर ऐतिहासिक पहल की जा रही है। पहली बार नक्सल प्रभावित रहे हिड़मा के गांव पूवर्ती और पापा राव के गांव निमाईगुड़ा में तेंदूपत्ता की खरीदी शुरू हो रही है। नक्सलवाद के कमजोर पड़ने के बाद ऐसे 50 से अधिक गांव सामने आए हैं, जहां अब तक कभी खरीदी नहीं हुई थी, लेकिन इस साल यहां भी संग्रहण केंद्र खोले जाएंगे। बस्तर में करीब एक दर्जन नए फड खोले गए है।

अब तक इन गांवों के ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने के बावजूद उसका लाभ नहीं ले पाते थे, लेकिन अब गांवों में ही खरीदी केंद्र खुलने से उन्हें सीधा फायदा मिलेगा। प्रशासन का मानना है कि यह पहल न केवल ग्रामीणों की आय बढ़ाएगी, बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाएगी। सुकमा में 2 एवं नारायणपुर में 10 नए फड खोले गए है। दंतेवाड़ा जिले में भी इस बार 20 से अधिक नए स्थानों पर पहली बार खरीदी शुरू करने की तैयारी है। अरनपुर, मिच्चीपारा और कोयलानपारा जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में ग्रामीणों की मांग पर खरीदी केंद्र खोले जा रहे हैं। जिले में पहले 152 फड़ों के माध्यम से खरीदी होती थी, अब 10 से अधिक नए गांव इसमें जुड़ेंगे।

तेंदूपत्ता को बस्तर में हरा सोना कहा जाता है और यह लंबे समय तक नक्सलियों की आय का मुख्य स्रोत रहा है। हर गड्डी पर उनकी हिस्सेदारी तय रहती थी। लेकिन अब ठेकेदारी प्रथा खत्म होने और सरकारी खरीदी शुरू होने से यह लेवी पूरी तरह बंद हो गई है। अब भुगतान सीधे संग्राहकों के बैंक खाते में किया जाएगा, जिससे उन्हें पूरा लाभ मिलेगा और नक्सलियों की आर्थिक कमर भी टूटेगी।

वन संरक्षक जगदलपुर वृत आलोक तिवारी ने बताया कि बस्तर के चार जिला यूनियनों में आज-कल से तेंदूपता की छिटपुट तोडाई शुरु हो गई है। 75 समितियों के माध्यम से करीब 1310 फडों में तेंदूपता संग्रहण किया जा रहा है। तेंदूपता संग्रहण से करीब 1 लाख 90 हजार आदिवासी परिवारों को अतिरिक्त आय होगी। बस्तर में तेंदूपत्ते का विभागीय संग्रहण किया जा रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश

    0 वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण, कलेक्टर–एसपी एवं वेदांता प्रबंधन के साथ ली समीक्षा बैठक बिलासपुर, छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग,  श्रम, सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी विभाग के…

    WILD LIFE; मादा गौर शिकार,पांच माह बाद दो आरोपी गिरफ्तार,गर्मी बढते ही सांभर-चीतल का शिकार बेधड़क जारी

    रायपुर, बलौदाबाजार वन मंडल के वन परिक्षेत्र अर्जुनी में अक्टूबर माह में हुए मादा गौर शिकार प्रकरण में पांच माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को वन विभाग ने…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……