TERRORIST; जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी से एक की मौत, दूसरा गंभीर

जम्मू, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में आतंकियों ने कायराना हमला कर दो गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी. इस हमले में एक बेकसूर मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है जिसे जीएमसी अनंतनाग में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर हमलावर आतंकियों की तलाश में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने केलम में दो प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया। दोनों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। बाद में उनमें से एक की मौत हो गई। घायल मजदूर को बेहतर इलाज के लिए GMC अनंतनाग भेजा गया है।

इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पीड़ितों की पहचान छत्तीसगढ़ के दीपक और भूपेंद्र कुमार के तौर पर हुई है। आतंकियों की गोलीबारी में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं, जिसका GMC अनंतनाग में इलाज चल रहा है।

पेट पालने कश्मीर गए मजदूरो पर बरसीं आतंकियों की गोलियां; एक की मौत, दूसरा घायल

घाटी की बर्फीली हवाओं और पहाड़ों के शांत आंचल में वह अपने परिवार का पेट पालने का सपना लेकर आया था. हाथों में औजार थे, दिल में अपने मासूम बच्चों के बेहतर भविष्य की उम्मीदें थीं और चेहरे पर कड़ी मेहनत की थकान. लेकिन उसे क्या पता था कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम की यह माटी उसकी कर्मभूमि से सीधे उसकी जान की दुश्‍मन बन जाएगी.

गुरुवार की शाम ढलते ही केलम इलाके की फिजाओं में अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी और निहत्थे, बेकसूर मजदूरों पर आतंकियों का काल बनकर बरसीं बंदूकें. खून से लथपथ दो शरीर जमीन पर गिर पड़े! एक की सांसें हमेशा के लिए थम गईं तो दूसरा अब अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी और मौत के बीच सांसे गिन रहा है. वारदात के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावर आतंकियों को पकड़ने के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

एलजी मनोज सिन्हा ने आंतकियों को खत्म करने का दिया निर्देश

इस कायराना आतंकी हमले के बाद उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) और सुरक्षा के शीर्ष अधिकारियों से बात की। उन्होंने सुरक्षाबलों को अपने ऑपरेशन तेज करने और आंतकियों को खत्म करने का निर्देश दिया है।एलजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मैंने कुलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद DGP नलिन प्रभात और सुरक्षा के शीर्ष अधिकारियों से बात की, जिसमें छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत हो गई। मैं इस कायरतापूर्ण हरकत की कड़ी निंदा करता हूं। मैंने हमारे सुरक्षाबलों को अपने ऑपरेशन तेज करने और आतंकियों को खत्म करने का निर्देश दिया है

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR, जोन कमिश्नर को फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

    रायपुर, राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। सफाई कर्मचारियों के भुगतान को लेकर फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में…

    EOW; 18 साल पुराना शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला मामला, ईओडब्ल्यू ने 38 आरोपियों के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    राजनांदगांव, खैरागढ़ में वर्ष 2007-08 में हुई शिक्षाकर्मी वर्ग-3 भर्ती में अनियमितता के 18 साल पुराने मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार