TERROR;आदिवासी युवक से जूतों के लेस बंधवाने वाले गुंडे पर लगाया एनएसए

इंदौर,मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में  पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे आदिवासी युवक देपाल गिणावा की पिटाई और उससे जूतों के लेस बंधवाने वाले गुंडे पर कलेक्टर आशीष सिंह ने रासुका लगाई है। भंवरकुआं पुलिस ने आरोपी को रासुका का वारंट तामील करवा दिया है। उसका साथी रोहित और युवती अभी तक फरार है।

एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक आरोपी रितेश राजपूत निवासी तेजाजीनगर के विरुद्ध लूट, अवैध हथियार, गैर इरादतन हत्या, हथियार तस्करी, अवैध वसूली के 11 अपराध पंजीबद्ध हैं। मामूली विवाद होने पर रितेश और उसके साथी ने देपाल के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि जूतों के लेस भी बंधवाए। आरोपियों का यह कृत्य दो समाजों के बीच मतभेद और भय व्याप्त करने वाला है। पुलिस ने उसका आपराधिक रिकॉर्ड और घटना का संपूर्ण विवरण सहित रासुका की फाइल कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत की थी। मंगलवार को कलेक्टर ने रासुका लगाकर उसको सेंट्रल जेल भेजने का आदेश दिया है।

एडीसीपी के मुताबिक मामले में दूसरे आरोपी की पहचान रोहित राठौर (राजपूत) के रूप में हुई है। रोहित अरोपी रितेश का चचेरा भाई है। सोमवार को वह गुमराह कर रहा था। उसने झूठा नाम बताया था। रितेश की गिरफ्तारी के बाद उसके साथ आई युवती की पहचान हो पाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति